अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक :-
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने का लिया संकल्प,
मुंगेर।
जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मिथिलेश मंडल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर के सांसद ललन सिंह के हाथों को मजबूत करने के लिए अतिपिछड़ों एवम गरीबों के लिए चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का संगठन मजबूत बने, इसको लेकर जिले के प्रखंडो में समीक्षा बैठक के माध्यम से संगठन तैयार किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा एवम अति पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह निषाद के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के क्षेत्र में अति पिछड़ा को अति जागरूक कर एक मजबूत संगठन पंचायत स्तर तक बनाने का पूरा प्रयास रहेगा। अध्यक्षता कर रहे विजय मंडल ने अति पिछड़ा प्रकोष्ठ को मजबूत साथियों से सुसज्जित करने की बात कही। बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष के लिए विजय मंडल का नाम आया। साथ ही बैठक में उपस्थित जदयू प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव मंडल, रिंकू देवी, मुन्नी देवी, राजीव कुमार पप्पू, सकलदीप मंडल, चंद्र दिवाकर कुमार, सुमित कुमार, अवधेश मंडल, दिलीप मंडल, मनोज कुमार सिंह, सुखराज मंडल, भूषण सिंह, बौनू , बंटी, शंभू मंडल आदि कई लोगो ने संगठन की मजबूती को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।