पूर्व मंत्री शमशेर जंग बहादुर सिंह का निधन, शोक में शहर,
मुंगेर।
स्वतंन्त्रता सेनानी नरेंद्र सिंह के पुत्र पूर्व मंत्री शमशेर जंग बहादुर सिंह का जिले के हवेली खड़गपुर के पुरानी चौक स्थित अपने पैतृक आवास पर निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से पूरा शहर शोक में डूब गया। उनका अंतिम दर्शन करने एवं श्रद्धांजलि देने का सिलसिला सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर जारी है।

शहर के लोग उनके गुणगान करते थक नहीं रहे हैं। जितनी मुंह उतनी बातें हो रही हैं। उन्होंने अपने पीछे हंसता खेलता लंबे परिवारिक सदस्यों का संसार छोड़कर गए है। सभी लोग मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
