मुंगेर राजनीति

लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष ने की संगठन समीक्षा,

313 Views

लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष ने की संगठन समीक्षा,

 मुंगेर।

  लोजपा ( रामविलास ) के जिला अध्यक्ष विनय कुमार उर्फ गुड्डू ने कार्यालय नौवागढ़ी आदित्य आई, टी, आई में जिला लोजपा (रामविलास) के संगठन की समीक्षा बैठक की।

         मुख्य अतिथि प्रदेश के संगठन मंत्री इंजीनियर रविंद्र सिंह एवं विशेष अतिथि प्रदेश सचिव सहायक प्रभारी मिल्टन पासवान थे। पार्टी के मजबूती को लेकर विभिन्न प्रकोष्ठों की मजबूती पर बल दिया गया। बैठक के दौरान कई बिंदुओं पर संगठन हित में प्रमुखता से चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि इंजीनियर रविंद्र सिंह ने कहा कि संगठन में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने वाले युवा कार्यकर्ताओं को संगठन में प्रमोशन करते रहना चाहिए। पार्टी में त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों को भी शामिल करने की मुहिम बनाया जाए। सभी अपने-अपने प्रकोष्ठों की संगठनात्मक रूपरेखा तैयार कर बूथ स्तर तक की भूमिका पर पहल करते रहें, क्योंकि चुनावी समय में कारगर साबित होता है। पार्टी के सभी प्रकोष्ठ ओं का संगठन पंचायत स्तर तक मजबूती हो इसके लिए सभी प्रकोष्ठ ओं का भी पूरे बिहार के सभी जिलों में संगठन समीक्षा बैठक निरंतर जारी है।         

       जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीति के कारण महंगाई चरम सीमा पर है। गरीब मजदूर तबके के लोग दाल सब्जी खाने में औसहज महसूस करते हैं। बिहार में सरकार का नीति आयोग कारगर नहीं है।

     बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपनी बातों को प्रमुखता से रखा। बैठक में तारापुर विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौधरी, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अंकुश राणा, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद पासवान, युवा अध्यक्ष रंजीत पासवान अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष अभय रजक ,संसदीय जिला अध्यक्ष पवन मंडल ,महिला अध्यक्ष निशी शर्मा , संग्रामपुर प्रखंड अध्यक्ष जीवन सिंह तारापुर प्रखंड अध्यक्ष जयराम मंडल दीपक पासवान, देवव्रत पासवान डॉक्टर शंकर  पासवान , पंकज पासवान, अवधेश पासवान, अशोक यादव आदि  थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *