माता स्थान : जहां भक्तों की होती है मन्नते पूरी,
हवेली खड़गपुर।
नगर पश्चिमी क्षेत्र अनुमंडल कार्यालय रोड में माता स्थान जिले का प्रसिद्ध मंदिर है। माता स्थान में रोज सैकड़ों भक्त पूजा करने आते हैं। यह मंदिर हवेली खड़गपुर के अंबेडकर चौक और अनुमंडल कार्यालय मार्ग में स्थित है। अनुमंडल से माता स्थान की दूरी करीब 200 मीटर है। इस मंदिर का खासियत है कि जो भी भक्त यहां पहुंचते हैं, उनकी मन्नते पूरी होती है। नीरा देवी ने बताया कि 40 वर्षों से लगातार माता की सेवा करते आ रही हैं। उन्होंने बताया कि ब्रिटिश शासन से ही यह मंदिर बना हुआ है। माता रानी के अराधना से मनोकामना पूरी होती है। उन्होंने कहा कि यह जिले का प्रसिद्ध मंदिर में से एक है। यहां भक्त खाली हाथ नहीं लौटते हैं। दूसरे राज्य से भी श्रद्धालुओं आते हैं।
कैसे पहंचे माता स्थान :-
रेल मार्ग से पहुंचने वाले यात्रियों को बरियारपुर रेलवे स्टेशन से सड़क मार्ग द्वारा हवेली खड़गपुर स्थित माता स्थान में पहुंच सकते है। जमुई की ओर से सड़क मार्ग से माता स्थान पहुंच सकते हैं।