5 दर्जन कांवरिया को आवारा कुत्ते ने काट कर किया जख्मी,
मुंगेर।
जिले के असरगंज देवघर कांवरिया पथ पर कामराय गांव के समीप सुल्तानगंज से जल भरकर जलाभिषेक के लिए देवघर जा रहे जा रहे 5 दर्जन कांवरिया को आवारा कुत्ते ने काट कर जख्मी कर दिया। सूचना मिलते ही तारापुर अनुमंडल अस्पताल प्रबंधन ने एंबुलेंस भेजकर सभी को अस्पताल लाया और मरहम पट्टी कर उन्हें एन्टी रेबिज का इंजेक्शन लगाया।

अस्पताल प्रभारी डा. बीएन सिंह ने बताया कि 50 से 60 की संख्या में घायल महिलाएं एवं पुरुष कांवरिया को कुत्ते ने काटा था। सभी जख्मी का समुचित इलाज किया गया। सभी खतरे से बाहर हैं।