कारगिल साहित्य सम्मान से सम्मानित हुए सदानंद,
रांची,
” मां शारदे मंच” रांची के बैनर तले कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी ,नाटक एवं सम्मान समारोह तथा दिव्यांग जनों के सहायतार्थ उपकरण सामग्री का वितरण कार्यक्रम में कवि ,साहित्यकार एवं लोक गायक सदानंद सिंह यादव को तिरंगा पट्टा एवं स्मृति चिह्न देकर “कारगिल साहित्य सम्मान” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा नीतू सिन्हा ‘तरंग’, वरिष्ठ साहित्यकार अशोक प्रियदर्शी, झारखंड उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता पी के लाला, लखनऊ उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल अजीज सिद्दीकी, योगदा सत्संग विद्यालय रांची के प्रधानाध्यापक कृष्णा शुक्ला सहित कई गणमान्य अतिथियों ने यादव को संयुक्त रूप से यह सम्मान दिया।
ज्ञातव्य हो कि सदानंद सिंह यादव हवेली खड़गपुर (मुंगेर ) पश्चिम अजीमगंज के निवासी हैं तथा वर्तमान में भारत सरकार के केंद्रीय भूमि जल बोर्ड रांची में कार्यरत हैं ।इस बाबत यादव ने बताया कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मैंने शहीदों को समर्पित एक स्वरचित गीत, “कारगिल सीमा पर दे देलक जान हो, धन्य धन्य भारत माता देश के जवान हो” की प्रस्तुति दी थी।