खास खबर हवेली खड़गपुर

प्रेम चंद्र की जयंती सह संगोष्ठी का आयोजन,

358 Views

प्रेम चंद्र की जयंती सह संगोष्ठी का आयोजन,

हवेली खड़गपुर।

 नगर के अंगीभूत हरि सिंह महाविद्यालय में प्रेम चंद्र जयंती की पूर्व संध्या पर हिंदी विभाग के तत्वधान में  प्रेम चंद्र की जयंती सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया।  अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने की। संचालन हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ सुनील कुमार कर रहे थे। प्रभारी प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने मुंशी प्रेमचंद्र को नमन करते हुए उनकी साहित्यिक  उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। डॉ सुनील कुमार ने प्रेमचंद्र के जीवन और साहित्य पर प्रकाश डालते हुए  कहा कि मुंशी प्रेमचंद्र अपने समय में ही उपन्यास सम्राट के रूप में प्रसिद्ध हो गए थे। उन्होंने सामाजिक और आर्थिक समस्याओं को उद्धरित किया। वे सच्चे देशभक्त और सर्वहारा वर्ग की पीढ़ी का उद्धरित करते थे। रसायन शास्त्र के प्रधानाध्यापक डॉ. राहुल कुमार गुप्ता ने कहा कि वे विद्यालय जीवन में प्रेमचंद्र की रचना से काफी प्रभावित थे। इनके अलावा मनोविज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ अमित कुमार,  अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ चंदन चंद्र चुनना, इतिहास विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर चंद्र पांडे ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।   मौके पर काजल, पूजा, निकेश, अमरेश, राज्यश्री, सरवन, अमित, रविकांत आदि छात्र-छात्राएं थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *