दादी जी का धूमधाम से मनाया गया सिंधारा उत्सव,
जमालपुर।
मंदिर प्रांगण में महिला समिति की ओर से श्री रानी सती दादी की सिंधारा उत्सव सह सावन का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर को फूलों से सजाया गया एवं राजस्थानी परिवेश में महिलाओं ने पूजा अर्चना की।

महिला समिति की मंत्री अंजू अग्रवाल ने कहा कि सावन महिने में हम लोग दादी जी का सिंधारा हर साल मंदिर प्रांगण में मनाते हैं। सभी सुहागन महिलाओं एवं सभी के लिए सुख शांति की दादी से कामना करते हैं। अध्यक्ष उषा जलान, कोषाध्यक्ष प्रभा संघई एवं बीना अग्रवाल ने दादी जी के प्यारे प्यारे भजन गाकर सभी भक्तो को रिझाया। भजन के बोल थे- दादी दादी बोल दादी सुन लेसी…, मोटी सेठानी म्हारो बेड़ो पार लगा नो पड़सी है मोटी सेठानी…., दादी जी से लागी म्हारी प्रीत ए ननद बाई झुंझुनू दिखाई दे…। मीठे मीठे भजनों से भक्तों को रिझाया।
मौके पर अलका अग्रवाल, सरोज मेहरिया, निपुण संघई रेखा संघई,आशा अग्रवाल,सुमन शर्मा सरिता फिटकरी, ललिता छापरिया किरण शर्मा, डॉली शर्मा, किरण, ममता अग्रवाल, सुधा संघई, मीना शर्मा, दादी कमिटी की सभी महिला थी। अंत में दादी जी की आरती हुई और प्रसाद का वितरण किया गया।