देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के विरोध में महागठबंधन ने निकाला प्रतिरोध मार्च,
फूंका पीएम का पुतला,
खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाकर जनता को भूखे मरने पर मजबूर कर दिया है मोदी सरकार : मुकेश,
मुंगेर।देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के विरोध में महागठबंधन द्वारा आयोजित प्रतिरोध मार्च मुंगेर रेलवे स्टेशन से निकल कर संपूर्ण बाजार भ्रमण करते हुए पटेल चौक पर पहुंची और आम सभा में तब्दील हो गई। जुलूस का नेतृत्व मुंगेर विधानसभा के राजद के पूर्व प्रत्याशी अभिनव कुमार विद्यार्थी, कांग्रेस के विधायक अजय कुमार सिंह, तारापुर के पूर्व राजद प्रत्याशी अरुण कुमार शाह, राजद के प्रदेश महासचिव जितेंद्र कुशवाहा, जिला अध्यक्ष डॉक्टर देवकीनंदन नंदन सिंह, सीपीआई के जिला सचिव दिलीप कुमार, सपा के जिलाध्यक्ष पप्पू यादव संयुक्त रूप से कर रहे थे आम सभा से पूर्व पीएम मोदी का कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका।

मुंगेर के पूर्व राजद प्रत्याशी मुकेश यादव ने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार के कार्यों से ऐसे ही परेशान थी। अब खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाकर जनता को भूखे मरने पर मजबूर कर दिया है। कांग्रेस के विधायक अजय कुमार सिंह ने कहा कि मोदी सरकार देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार पर आवाज उठाने वाले विरोधी दल के नेताओं को सीबीआई एवं ईडी के माध्यम से झूठे मुकदमों में फंसा कर उसे परेशान कर रही है। मंदिर मस्जिद के नाम पर लोगों का अमन चैन छीन रही है।
जिला राजद अध्यक्ष डॉ. देवकीनंदन सिंह ने कहा कि आज का विशाल प्रदर्शन यह साबित करता है कि मोदी सरकार से आम जनता त्राहिमाम है। जुलूस में महागठबंधन के कार्यकर्ता मोदी सरकार हाय हाय…., खाद्य पदार्थों लगाया गया जीएसटी वापस लो…., घरेलू गैस, डीजल, पेट्रोल का दाम कम करो…., बेरोजगारों को रोजगार दो…, देश में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण लगाओ… बाढ़ एवं एवं सुखाड़ पीड़ितों को उचित मुआवजा दो… बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान में छेड़छाड़ करना बंद करो… देश की सरकारी संपत्ति अडानी एवं अंबानी के हाथों में बेचना बंद करो… छात्रों के पठन-पाठन वाले सामग्री पर लगा जीएसटी वापस लो… आदि नारे लगा रहे थे। मौके पर
राजद के राज्य परिषद सदस्य नरेश सिंह यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रोफेसर विनय कुमार सुमन, पूर्व जिला महासचिव महेंद्र यादव, प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव, युवा राजद के जिला अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ वसीम, जिला प्रधान महासचिव डॉ. शरद चंद्र, माले के जिला युवा सचिव लखन यादव सहित महागठबंधन के लोग थे।