खास खबर मुंगेर

जिला पदाधिकारी अपने रुटीन भ्रमण कार्यक्रम में पहुंचे खड़गपुर,

554 Views

जिला पदाधिकारी अपने रुटीन भ्रमण कार्यक्रम में पहुंचे खड़गपुर,

सरकार की विकासपरक एवं कल्याणकारी योजना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाना जिला प्रशासन की है प्राथमिकता : डीएम,

मनरेगा के तहत निर्मित रतैठा में कचरा प्रबंधन इकाई निर्माण का किया शिलान्यास,

 एमओ को दिया डीलर पर प्राथमिकी की कार्रवाई करने का निदेश,

तेलियाडीह पंचायत के 82 भूमिहीन परिवारों के बीच  किया पर्चा वितरण,

 मुंगेर।

अपने रुटीन भ्रमण कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी  नवीन कुमार ने खड़गपुर प्रखंड अन्तर्गत रतैठा पंचायत पहुॅचे। सरकार की विकासपरक एवं कल्याणकारी योजना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला पदाधिकारी द्वारा सतत् निरीक्षण और भ्रमण कर योजनाओं के लाभ को सुयोग्य पात्रों तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। ऑगनबाड़ी केन्द्र संख्या 259 पर निरीक्षण उनके द्वारा किया गया।

जहाॅ उन्होंने सभी संधारित पंजियों को देखा। साथ ही साथ किये गये कार्यो का पोषण पोर्टल पर अपलोड करने की स्थिति का भी जायजा लिया। वहाँ बच्चों की उपस्थिति सही पायी गयी। मीनू के अनुसार पोषाहार वितरित किया जा रहा है। तत्पश्चात उन्होंने मध्य विद्यालय रतैठा में भी भ्रमण कर वहां की शैक्षणिक व्यवस्था को देखा। विद्यार्थियों को दी जाने वाली आर्थिक सुविधाओं यथा छात्रवृत्ति, पोषाक, साईकिल राशि की जानकारी ली। बच्चों को शिक्षकों द्वारा पढ़ाई गयी शिक्षा की जानकारी ली। उपस्थित शिक्षिका कुमारी कल्पना की हिन्दी एवं अन्य किसी भी विषय की जानकारी नहीं रहने पर प्राचार्य को निदेश दिया गया कि उनकी शैक्षणिक योग्यता की जाॅच कराये। तदनुसार कार्रवाई का प्रस्ताव दे। वहाँ दी जाने वाली भोजन की गुणवत्ता सही नहीं पायी गयी। बच्चे प्लास्टिक दरी पर बैठे हुए थे। डेस्क बेंच की व्यवस्था नहीं थी। प्राचार्य से स्पष्टीकरण की पृच्छा की गयी तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालय को दी जाने वाली वित्तीय राशि की जांच करे।

महादलित टोला से विभिन्न वार्डो का भी भ्रमण किया। टोलों में राशन, पेंशन, आवास, नल जल, स्वास्थ्य सुविधा की स्थिति का निरीक्षण किया गया। ग्रामीण से पूछताछ कर उनसे जानकारी प्राप्त की गयी। रजक महादलित टोला में आवास प्लस योजना में मात्र 06 लोगों की सूची दी गयी थी जबकि और भी लोग बचे हुए थे। निदेश दिया गया कि पुनः प्रत्येक घरों का सर्वे कर वंचित लोगों को सूचीबद्ध कर प्रखंड विकास पदाधिकारी को सूची उपलब्ध कराये। विकास मित्र और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को संबंधित पंचायतों एवं प्रखंड के सभी महादलित टोलों में सरकार की तमाम लाभकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना उनकी पहली जिम्मेवारी है। वंचित लोगों की सूची बनाकर संबंधित विभाग के पदाधिकारी को उपलब्ध कराये ताकि कोई भी लाभ से वंचित न रहे। जन वितरण प्रणाली की दुकान की निरीक्षण में ग्रामीण द्वारा शिकायत की गयी। उचित दर से अधिक मूल्य दुकानदार द्वारा राशि ली जाती है। मार्केटिंग पदाधिकारी को दुकानदार पर प्राथमिकी की कार्रवाई करने का निदेश दिया।

इसके अतिरिक्त तेलियाडीह पंचायत के 82 भूमिहीन परिवारों के बीच पर्चा वितरित किया। जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि विगत 6 महीने में जिले के सभी प्रखंडों में सर्वे कर भूमिहीन परिवारों को पर्चा दिया जा रहा है। संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि छुटे हुए सभी भूमिहीन परिवारों को बीच पर्चा बांटने का कार्य करे। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी 02 माह में जिले के योग्य परिवारों के बीच पर्चा वितरित शत प्रतिशत आच्छादित कर दिया जायेगा। मनरेगा के तहत रतैठा में कचरा प्रबंधन इकाई निर्माण का शिलान्यास भी जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त  संजय कुमार, संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी  थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *