पानी छिड़काव का टेंडर होने के बावजूद कच्ची कावरिया पथ पर नही हो रहा है छिड़काव,
तारापुर।
कच्ची कावरिया पथ में पानी छिड़काव का टेंडर होने के बावजूद पथ पर छिड़काव नही हो रहा है। जिससे कावरियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मनरेगा के सौजन्य से कच्ची कांवरिया पथ में कार्यक्रम पदाधिकारी के नेतृत्व में पानी का छिड़काव किया गया। जिससे कावरिया काफी हद तक आराम महसूस कर रहे है।
इसकी जानकारी देते हुए मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी मो.अब्दुल गफूर ने बताया कि गर्मी के कारण कावरियों को खाली पैर चलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिला प्रशासन के आदेश पर तारापुर प्रखंड में पड़ने वाले तीन पंचायत धोबई, बिहमा एवं गनैली के क्षेत्र में धोबई के मुखिया कन्हैयालाल तांती,पीआरएस सुशील मिश्रा,पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार यादव,मुखिया प्रतिनिधि खगेंद्र सिंह,मनोज यादव के सहयोग से
पानी का छिड़काव किया गया है।
पानी के छिड़काव का कार्य तेघड़ा से शुरू कर धोबई,धर्मराय, बिहमा, माधोडीह गनैली तक किया गया है।
मार्ग में दुकान खोल दुकानदार से भी निवेदन किया गया है कि अपनी दुकान के सामने बालू पर पानी का छिड़काव अवश्य करें।
कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा पानी का छिड़काव करने से कावरियों को कुछ राहत होने की उम्मीद है।
मुखिया पति खगेंद्र सिंह ने कहा कि अपने पंचायत के अधीनस्थ पड़ने वाले कच्ची कावरिया मार्ग पर प्रतिदिन पानी का छिड़काव कराएंगे।