आस्था मुंगेर संग्रामपुर

जिला पदाधिकारी व विधायक ने किया अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन,

467 Views

जिला पदाधिकारी व विधायक ने किया अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन,

संग्रामपुर/ मुंगेर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की विधिवत शुरुआत हो चुकी है। पुरा कांवरिया पथ बोल बम के जयकारे से गुलजार हो रहा है । धर्मशाला एवं कांवरिया पथ बाबा के भक्तों के गेरुआ रंग में रंग चुका है। प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले कांवरिया पथ भी श्रावणी मेले के पहले दिन से ही श्रावणी मेले की रौनक का दिखने लगी है। कुमरसार और मनिया धर्मशाला में  सभी प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है।

इस बीच  जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं स्थानीय विधायक राजीव कुमार सिंह, प्रखंड क्षेत्र के कांवरिया पथ एवं धर्मशालाओं के निरीक्षण करने के लिए शाम में पहुंचे। कुमरसार स्थित धर्मशाला में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र का जिला अधिकारी एवं विधायक के द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया। धर्मशाला में मौजूद कांवरिया से जिलाधिकारी ने स्वयं मिलकर स्वास्थ्य केंद्र में मिलने वाले सभी निशुल्क चिकित्सा सुविधा के बारे में अवगत कराया और कहा कि आप इसका लाभ चौबीसों घंटे ले सकते हैं। कांवरिया के द्वारा बिजली की समस्या के बारे में भी पदाधिकारियों को बताया गया। इस पर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाई। देर संध्या कुमरसार  में ही कांवरिया के ठहरने के लिए तथा उनके मनोरंजन के लिए बनाए गए निशुल्क सांस्कृतिक कैंप का भी विधिवत उद्घाटन जिला अधिकारी नवीन कुमार एवं विधायक राजीव कुमार सिंह के द्वारा किया गया। उद्घाटन के दौरान डीडीसी संजय कुमार पूर्व विधायक गणेश पासवान भी मौजूद थे। श्रावणी मेले के दौरान यह केम्प कांवरियों का सांस्कृतिक मनोरंजन करेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पहले दिन गुरुवार को प्रख्यात भजन गायक सुनील मिश्रा ने अपने गाए हुए भक्ति गीतों से कांवरियों का भरपूर मनोरंजन किया। उद्घोषक की भूमिका प्रख्यात उद्घोसक पी एन शेखर निभा रहे थे। कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार, सीओ स्नेहा सत्यम एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अजेश कुमार सहित कई पदाधिकारी  थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *