गुरु महोत्सव पर गायत्री परिवार ने की प्रभात फेरी,
हवेली खड़गपुर।
नगर के गायत्री शक्तिपीठ से गुरु महोत्सव पर गायत्री परिवार के साधकों ने प्रभात फेरी निकाली। परम पूज्य गुरुदेव व वंदनीय माता की प्रतिमा एवं गायत्री माता की झांकी के साथ नगर भ्रमण किया गया। नेतृत्व प्रखंड प्रतिनिधि संजीव कुमार कर रहे थे। प्रभात फेरी को वरिष्ठ परिजन विपिन कुमार साहा एवं गणेश चौरसिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साधकों ने गुरुदेव के स्लोगन “हम सुधरेंगे युग बदलेगा…” 21वीं सदी नारी सदी… “दहेज प्रथा बंद हो.., नशा न करना मान लो कहना.. आदि जयघोष के साथ साहू टोला, भारत माता चौक, पुरानी चौक, मारवाड़ी टोला, कटिया बाजार, भैया राम टोला, अंबेडकर चौक, एकता पार्क चौक, मानिक चौक, पुरानी चौक होते हुए गायत्री शक्तिपीठ पहुंच कर समापन हुआ।
तत्पश्चात पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजन हुआ। परिव्राजक सतीश शर्मा एवं विद्या चरण सिंह ने देव पूजन मुख्य जजमान चंदन कुमार एवं शीला देवी से करवाया। इस अवसर पर दिलीप पटेल, नीलू शर्मा, किरण सिन्हा, प्रतिमा भारती, माला देवी, शांति देवी, मीणा केसरी, रवीश केसरी, सुनील शाह, ललन कुमार एवं अन्य थे।