मुंगेर राजनीति

रालोजपा के जिला अध्यक्ष का किया गया अभिनंदन, 

522 Views

रालोजपा के जिला अध्यक्ष का किया गया अभिनंदन, 

मुंगेर।

जिला राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं दलित सेना परिवार  की ओर से प्रदेश पदाधिकारी एवं  जिला अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। जिले के शहीद स्मारक के भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता  दलित सेना के जिला अध्यक्ष गणेश पासवान ने की। संचालन युवा रालोजपा के जिला अध्यक्ष विक्रम चंद्रवंशी कर रहे थे।

मुख्य अतिथि  राघवेंद्र भारती, संगठन प्रभारी मंत्री लखीसराय, शेखपुरा, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश चौरसिया थे। कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अमित, तकनीकी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण सिंह को माला, पगड़ी, अंग वस्त्र पहना कर  सम्मानित किया।  मौके पर  पंचायती राज के जिला अध्यक्ष कपिल देव मंडल, बबलू यादव, राम लखन यादव, पप्पू, ताप्ती राम, सुमन पासवान, सूरज कुमार, राधेश्याम पासवान, मोहम्मद ताज, अशोक यादव, राकेश शाह, संतोष गुप्ता थे।

https://cravings.style4sure.com/star-f34-lehenga/p1/28084

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *