खास खबर मुंगेर हवेली खड़गपुर

धोनी का जन्मदिन :- एकमात्र कप्तान है जिन्होंने वन-डे में सातवें स्थान पर बैटिंग करते हुए शतक मारा था : महेंद्र  

421 Views

धोनी का जन्मदिन :-

एकमात्र कप्तान है जिन्होंने वन-डे में सातवें स्थान पर बैटिंग करते हुए शतक मारा था : महेंद्र  

हवेली खड़गपुर।

 नगर  के पश्चिम अजीमगंज निवासी सह पूर्व जिला राजद महासचिव महेंद्र यादव ने भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन मनाया । उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी का सबसे पहला शॉट जोकि इंडिया और श्रीलंका के बीच खेला गया था। जिसमें की हेलीकॉप्टर शॉट लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाया था।

भारत में कई महान क्रिकेट खिलाड़ियों ने जन्म लेकर भारतीय क्रिकेट को बुलंदियों तक पहुँचाया है.। महेंद्र सिंह धोनी उन्हीं महान खिलाड़ियों में से एक है। 

धोनी को बचपन से ही क्रिकेट के बजाए फुटबॉल पसंद था पर, इनके कोच ठाकुर दिग्विजय सिंह ने इन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया। धोनी को फुटबॉल टीम में एक गोलकीपर के तौर पर खेलते थे। यही देखकर कोच ने उन्हें क्रिकेट में एक विकेट कीपर के तौर पर खेलने को कहा. धोनी ने अपने माता पिता की सहमती लेकर क्रिकेट खेलना शुरू किया। 2001-2003 में धोनी पहली बार कमांडो क्रिकेट क्लब की ओर से खेले वहां पर उनकी विकेट कीपिंग को देखकर सभी ने उनकी सराहना की। 2003 में धोनी ने खड़कपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन टिकट चेकर के तौर पर भी काम किया।

महेंद्र सिंह धोनी का प्रोफेशनल करियर 

धोनी ने अपने प्रोफेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत सन 1998 में बिहार अंडर-19 टीम से की। 1999-2000 में धोनी ने बिहार रणजी टीम में खेलकर अपना पदार्पण किया. देवधर ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी और इंडिया “ए” में केन्या टूर में किये गए प्रदर्शन की बदौलत उन पर राष्ट्रीय टीम चयन समीति ने ध्यान दिया।

सन 2004 में एक टीम चयन समीति के बैठक में सौरव गांगुली से पुछा गया था कि टीम में विकेट कीपर किसे बनायेंगे? तब सौरव गांगुली ने कहा था कि “मैं एम.एस.धोनी को विकेट कीपर बनाना चहुँगा”. 2004 में धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ चिट्टगाँव में अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण किया। तब से लेकर अब तक महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट में एक बहुत लम्बा सफ़र तय कर चुके है।

अपने क्रिकेटिंग करीयर में धोनी ने 90 टेस्ट में 4876 रन बनाये। 

वन-डे इंटरनेशनल में धोनी ने 347 मैचों में 10773 रन बनाये। 

धोनी एकमात्र कप्तान है जिन्होंने वन-डे में सातवें स्थान पर बैटिंग करते हुए शतक मारा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *