खास खबर

सृजन संसार एवं साहित्य सेवा संगम की काव्य गोष्ठी आयोजित,

456 Views


सृजन संसार एवं साहित्य सेवा संगम की काव्य गोष्ठी आयोजित।


रांची। “सृजन संसार” रांची एवं “साहित्य सेवा संगम” (नरवा, जादूगोड़ा) जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में वार्ड पार्षद हरमू अरुण झा के आवास पर रविवार को काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ अशोक प्रियदर्शी ने किया। संचालन डॉ रजनी शर्मा चंदा ने की। गोष्ठी में लगभग 40 कवियों ने गीत, गजल एवं मुक्तक की प्रस्तुति कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ सुरेंद्र कौर नीलम के मधुर स्वर में माँ सरस्वती वंदना से हुआ। तत्पश्चात मंच के संरक्षक सुनील सिंह बादल एवं अध्यक्ष सदानंद सिंह यादव ने जमशेदपुर से आए कवियों श्री श्यामल सुमन,श्री शशि ओझा, श्री कुमार मनीष,श्री लखन विक्रांत एवं श्री कृष्णा “आजमगढ़ी” को अंग वस्त्र शाल देकर सम्मानित किया। वार्ड पार्षद अरुण झा ने कहा कि कवि और साहित्यकार समाज का आईना है जो अपनी रचनाओं के माध्यम से ज्वलंत सामाजिक मुद्दों का उल्लेख करते हैं। समाज की दिशा और दशा को बदलने में अपनी भूमिका निभाते हैं। श्री लखन विक्रांत, श्री श्यामल सुमन, श्री शशि ओझा, श्री कुमार मनीष, श्री कृष्णा “आजमगढ़ी” , श्री सदानंद सिंह यादव,श्री अजीत कुमार प्रसाद, श्रीमती गीता चौबे गुंज, डॉ रजनी शर्मा चंदा,श्री दानिश्वर सिंह ,पुष्पा पांडे, रिमी वर्मा, डॉक्टर सुरेंद्र कौर नीलम, रेणु झा रेणुका ,कल्याणी झा कनक, पुष्पा सहाय गिन्नी, मुनमुन ढाली,सूरज श्रीवास्तव ,बिम्मी प्रसाद वीणा, संगीता सहाय अनुभूति ,संध्या चौधरी उर्वशी ,डॉ राजश्री जयंती, ऋतुराज वर्षा, रेनू वाला धार, खुशबू बरनवाल सीपी,चंद्रिका ठाकुर देशदीप नेहाल हुसैन सरैयावी , सुनील सिंह बादल सहित अन्य उपस्थित कवियों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।विशिष्ट अतिथि श्री श्यामल सुमन जी ने भी गोष्ठी के इस पहल को सराहा और हमेशा संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित एवं सहयोग की बात कही। अंत में अध्यक्षीय भाषण करते हुए डॉ अशोक प्रियदर्शी ने एक गीत तथा गजल की प्रस्तुति दी । तत्पश्चात वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक नवीन शर्मा के हुए असामयिक निधन पर सभी कवियों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किए। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ एवं धन्यवाद ज्ञापन सदानंद सिंह यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *