जिलाधिकारी ने की शहर में यातायात प्रबंधन को लेकर बैठक,
कमिटी बनाने का लिया गया निर्णय,
जिला परिवहन पदाधिकारी को वाहन जांच व कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल को रोड प्लान बनाने का दिया निदेश,
मुंगेर।
शहरी क्षेत्र में जाम से निजात और कुशल यातायात संचालन बहाल करने की कवायद काफी पहले से हो रही है।जिसमे कई निर्णय भी लिए गए थे। जिला स्कूल से सब्जी मंडी को हटाया गया। जिससे कुछ हद तक नियंत्रण भी हुआ। आज इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए पुनः बैठक की गई।
https://cravings.style4sure.com/product?id=all&text=Pris%20f82
जिसमें पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी थे। बैठक में एक कमिटी बनाने का निर्णय लिया गया, जो वेंडिंग ज़ोन को चिन्हित करने के साथ साथ ऑटो स्टैंड चिन्हित करने, ट्रैफिक प्लान बनाने तथा मार्ग चौड़ीकरण संकेतक लगाने को लेकर प्रस्ताव देंगे। इसमें कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल थानाध्यक्ष, नगर प्रबंधक सदस्य होंगे।
जिला परिवहन पदाधिकारी को नियमित रूप से वाहन जांच यथा अनुज्ञप्ति, हेलमेट, ट्रिपलिंग करने तथा कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल को प्रॉपर रोड प्लान बनाने का निदेश दिया गया।