खास खबर मुंगेर

डीएम ने की स्वास्थ्य विभाग के टास्क फोर्स की बैठक,

432 Views

डीएम ने की स्वास्थ्य विभाग के टास्क फोर्स की बैठक,

 मुंगेर।

 समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी  नवीन कुमार ने सभी चिकित्सकों के साथ  स्वास्थ्य विभाग के टास्क फोर्स की बैठक  की। जिला पदाधिकारी ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के दिशा में पुनः निर्देश देते हुए कहा कि महादलित टोलों में प्रत्येक माह नियमित रूप से स्वास्थ्य कैंप लगाये। जहाॅ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी यह जिम्मेदारी होगी कि वहाँ सभी प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण की जाय। जिला स्तर पर भी अलग अलग लोगों के लिए नियुक्त चिकित्सक कैंप में स्वास्थ कीट के साथ उपलब्ध रहेगे। प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को चिकित्सक अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेगे। प्रत्येक शुक्रवार को चिकित्सक अपने कार्यालय में उपस्थित रहेगे। क्षेत्रों में काम करने वाले वेरिफायर और आशा का ससमय भुगतान करने का निदेश दिया गया। किसी स्तर पर लंबित नहीं रहे। दिनांक 13.06.2022 से दिनांक 17.06.2022 तक मुंगेर जिलान्तर्गत विशेष रूप से स्कूली बच्चों (उम्र 3 वर्ष से 18 वर्ष तक) के लिए सभी प्रखंडवार दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाणीकरण एवं ऑनलाईन यूडीआईडी कार्ड हेतु निम्नलिखित कार्यक्रमानुसार विशेष शिविर का आयोजन किया गया है।

स्वास्थ्य संस्थान का नाम                        क्षेत्र का नाम            दिनांक

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सदर प्रखंड मुंगेर सदर एवं बरियारपुर 13.06.2022

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जमालपुर           जमालपुर एवं धरहरा 14.06.2022

अनुमंडलीय अस्पताल, तारापुर              तारापुर एवं असरगंज 15.06.2022

अनुमंडलीय अस्पताल, ह0 खड़गपुर ह0 खड़गपुर एवं टेटिया बम्बर 16.06.2022

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, संग्रामपुर           संग्रामपुर                 17.06.2022

चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। किसी भी स्वास्थ केन्द्र में नियमित ओपीडी और प्रत्येक माह के 9 तारीख को (सुरक्षित मातृत्व जाॅच) एएनसी में लापरवाही एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सभी प्रभारी स्वास्थ्य केन्द्र अपने अधीनस्थ स्वास्थ्य केन्द्रों पर तमाम कार्यो का अनुश्रवण करेगे और सप्ताहिक रूप से प्रतिवेदन देगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी सभी स्वास्थ्य केन्द्रों का नियमित जांच और निरीक्षण करेगे। प्रखंड एमएनई (डाटा ऑपरेटर) ओपीडी एवं अन्य कार्यो को डाटा अपलोड करेेगे। स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए निर्माणाधीन भवनों का सतत मॉनिटरिंग करने का निर्देश प्रभारी को दिया गया। बैठक में सिविल सर्जन, डीपीएम स्वास्थ्य, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *