घटना-दुर्घटना मुंगेर संग्रामपुर

80 वर्षीय दंपत्ति ने साथ मरने जीने का निभाया वादा, विद्युत स्पर्शाघात से बुजुर्ग दंपति की मौत,

690 Views

80 वर्षीय दंपत्ति ने साथ मरने जीने का निभाया वादा,

विद्युत स्पर्शाघात से बुजुर्ग दंपति की मौत,

संग्रामपुर /मुंंगेर।

सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत कुमरसार गांव में विद्युत स्पर्शाघात से बुजुर्ग दंपत्ति की मौत उनके घर में ही हो गई। इस घटना से कुमरसार के ग्रामीण हतप्रद एवं हैरान है। घर में 80 वर्षीय मृतक अर्जुन साह व 76 वर्षीय उनकी धर्मपत्नी गीता देवी के अलावा कोई नहीं था। मृतक साह की भाभो के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौडकर आए तो देखा कि दोनों बाथरूम के पास गिरे हुए हैं। लोग जब आगे बढे तो लोगों ने बिजली का झटका महसूस किया। दौडकर ट्रांसफार्मर से बिजली काटा गया। इस बीच दोनों की मौत हो चुकी थी।ग्रामीणों ने इसकी सूचना संग्रामपुर थाना को दी।सूचना मिलते ही एसआई शिभा कुमारी घटनास्थल पर पहूंच कर वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए आवश्यक कार्रवाई कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया। फिलवक्त इस घटना के बाद कुमरसार गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है। मृतकों के स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

कैसे घटी घटना :-

मृतक अर्जुन साह की भाभो उषा देवी ने बताया कि जेठानी बाथरूम में गिजर से स्टील के बाल्टी में पानी गर्म करने गई थी। भैयाजी जेठानी को बाहर ढूंढ रहे थे। उस समय मैं अपने छत पर थी। छत पर से जब नीचे झांककर देखी तो भैयाजी औंधे मुंह गिरे हुए हैं।समझी कि वे लघुशंका कर रहे हैं। थोडी देर बाद फिर देखने पर वैसे ही गिरे हुए थे। तब राजा से कहा कि जाकर देखो। जब उन्हें देखने उनके घर के अन्दर गया तो जमीन में बिजली प्रवाहित हो रही थी। सबसे पहले बिजली काटा गया। जब उनके नजदीक पहूंचा तो देखा कि दोनों पति पत्नी मृत पडे हैं। उनके तीन पुत्र और दो पुत्री है।तीनों बेटा दिल्ली में  मजदूरी करता है व दोनों बेटी की शादी हो चुकी है।

गृहप्रवेश में पुत्रों के यहां दिल्ली जाने की थी तैयारी :-

 उन्होंने बताया कि मृतक अर्जुन साह के तीन पुत्र हीरालाल साह, मोतीलाल साह व जवाहर लाल साह दिल्ली में किसी प्राईवेट कम्पनी में मजदूरी करता है। तीनों बेटों ने अपना अलग अलग घर बना लिया है। मंगलवार को भैया जी एवं जेठानी गृहप्रवेश में शामिल होने दिल्ली जाने वाले थे। जिसकी सारी तैयारी कर ली थी।  दंपत्ति के दिल्ली जाने से पहले ही मौत हो गई।

कहते हैं ग्रामीण :-

ग्रामीण जयकरण यादव, सुमन साह आदि ने बताया कि मृतक दंपति सतसंगी थे। इस तरह की घटना गांव में पहली बार घटी है। पति पत्नी का एक साथ मृत्यु होना संयोग है या फिर शादी के समय मरने जीने की कसम सहित सात वचनों का वादा निभाना है।

कहते हैं थानाध्यक्ष :-

थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टि से वृद्ध दंपत्ति की मौत विद्युत स्पर्शाघात से हुई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही  कुछ बताया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *