अपराध मुंगेर

अवैध आग्नेयास्त्र के साथ छ: गिरफ्तार,

496 Views

अवैध आग्नेयास्त्र के साथ छ: गिरफ्तार,

एक देसी पिस्टल मैगजीन सहित, दो देसी कट्टा, एक पीस पिस्टल मैगजीन , 26 पीस गोली, ₹4720 नगद राशि, पांच मोबाइल व 3 बाइक बरामद,

 मुंगेर। 

जिले के बरियापुर थाना क्षेत्र के कल्याण टोला के समीप अवैध आग्नेयास्त्र के साथ पुलिस ने छ: अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याण टोला के समीप एक अर्ध निर्मित मकान में आधा दर्जन अपराध कर्मी अवैध आग्नेयास्त्र के साथ अपराध की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही उनके निर्देश पर  पुलिस पदाधिकारियों ने मकान की घेराबंदी कर सभी अपराध कर्मियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। अपराध कर्मियों के पास से एक देसी पिस्टल मैगजीन सहित, दो देसी कट्टा, एक पीस पिस्टल मैगजीन , 26 पीस गोली, ₹4720 नगद राशि, पांच मोबाइल व 3 बाइक बरामद किया गया। सभी गिरफ्तार अपराधी  सिटटू कुमार यादव, भोला सिंह, फंटूश कुमार ,विक्रम यादव ,मोहित कुमार, रोहित कुमार बरियारपुर थाना क्षेत्र के है। विक्रम यादव पर कई संगीन मामले के दर्ज हैं । भोला सिंह ,फंटूश कुमार रोहित कुमार, सिटटू कुमार यादव पर भी मामले दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *