मुंगेर राजनीति

लोजपा (रामविलास) के संगठन को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

449 Views

लोजपा (रामविलास) के संगठन को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

रामविलास के सपनों को साकार करने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प,

 मुंगेर।

जिला मुख्यालय साईं सिपरेशन हॉल के सभागार में लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) के संगठन की समीक्षा को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें रामविलास पासवान के सपनों को साकार करने का कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। मुख्य अतिथि  लोजपा (रामविलास) के प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान , राष्ट्रीय सचिव मिथिलेश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि  जिला प्रभारी अमर सिंह कुशवाहा थे l अध्यक्षता जिला अध्यक्ष  विनय कुमार गुड्डू ने कीl

मुख्य अतिथि संजय पासवान ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी का रीड होता है । संगठन की मजबूती को लेकर हमेशा संगठनात्मक कार्य का अवलोकन होना चाहिएl लोजपा (रामविलास ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के प्रति युवाओं में काफी लोकप्रियता बढ़ी है।  नौजवान, बेरोजगारों के आवाज बनकर उभर रहे हैं !बिहार में कभी भी मध्यावधि चुनाव हो सकता है। इसलिए सभी प्रखंड अध्यक्ष  एवं नगर अध्यक्ष  अपने-अपने बूथ स्तर तक की तैयारी में लग जाएं !

राष्ट्रीय सचिव मिथिलेश सिंह ने कहा कि लोजपा (रामविलास ) कभी भी जात -पात एवं मजहब की राजनीतिक नहीं करती है  आज बिहार में जात- पात का ढोंग रचकर कुर्सी के लालच में रोज नया -नया हथकंडा अपना रहे हैं! 

जिला प्रभारी अमर सिंह कुशवाहा ने कहा कि स्वर्गीय राम विलास पासवान  का जो सोच गरीबों ,वंचितों ,शोषित के प्रति रहा है। उनकी सोच को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करने की जरूरत है! इसके लिए सदस्यता अभियान चलाकर सभी वर्ग के वंचितों परिवारों को जोड़ने का काम करें। मौके पर इंजीनियर सुरेंद्र, विवेक ,विभूति पासवान, प्रमोद पासवान, रविंद्र पासवान ,संजय मंडल ,अंकुश राणा, कलावती देवी ,पवन मंडल, रंजीत पासवान ,अभय रजक ,डॉक्टर सर्वेश सिंह ,दुर्गेश सिंह, नवल पासवान, चंद्र शेखर चौधरी ,जयराम मंडल ,दिवाकर सिंह ,रामप्रवेश सिंह अशोक जाधव, नवल पासवान ,मनोहर दास, सूरज मंडल आदि  थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *