खास खबर मुंगेर

भ्रमण कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी ने किया विधालयों का निरीक्षण,
बच्चों से विद्यालय व्यवस्था एवं रूटीन कार्यो की ली जानकारी,

585 Views

भ्रमण कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी ने किया विधालयों का निरीक्षण,
बच्चों से विद्यालय व्यवस्था एवं रूटीन कार्यो की ली जानकारी,
 मुंगेर। भ्रमण कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी  नवीन कुमार आज जमालपुर प्रखंड अन्तर्गत पाटम पूर्वी पंचायत पहुॅचे। जहाॅ उन्होंने गढ़ीरामपुर मध्य एवं माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण उपरांत उन्होंने मीडिया को बताया कि अपेक्षाकृत विद्यालयों में अच्छी व्यवस्था पायी गयी।

उपस्थिति के साथ साथ मिलने वाली तमाम सुविधाएं सुव्यवस्थित थी। अधिकांश बच्चों के माता पिता के खाते में डीबीटी के माध्यम से पुस्तक के लिए राशि चली गयी। बच्चे पुस्तक के साथ उपस्थित थे। उन्हें पोशाक के लिए भी राशि मिल गयी थी। मध्याह्न भोजन में स्थिति बेहतर थी। पंजी संधारित थी। कन्या मध्य विद्यालय महमदा में मध्याह्न भोजन के लिए राशन कन्टेनर खंडित रहने की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अविलंब बदलने का निदेश दिया गया।

स्मार्ट क्लास में बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। उन्होंने स्वयं बच्चों से प्रश्न किये। बच्चों से विद्यालय व्यवस्था एवं रूटीन कार्यो की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान उन्होंने एक ऐसे बच्चों से पूछताछ किया जिसने बताया कि वे कभी विद्यालय नहीं गये। जिला पदाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत निदेश दिया कि इसे पोशाक, स्कूल बैग, पुस्तक देकर नामांकन कराये और तत्काल व्यवस्था करते हुए इसे नामांकित भी किया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि छुटे हुए 1-3 वर्ग की पढ़ाई टोला सेवक/तालिमी मरकज के माध्यम से कराया जाय। कल से 4 क्लास में अपने माता के साथ विद्यालय जायेगा। यह बच्चा वार्ड नम्बर 06 के मो. सोनू था जिन्हें महमदा प्राथमिक विद्यालय में नामांकन कराया गया। उन्होंने ऑगनबाड़ी केन्द्रों का भी निरीक्षण किया। केन्द्र संख्या 231 (खारा पाटम मध्य विद्यालय के निकट) का निरीक्षण किया। निरीक्षण में बच्चों की उपस्थिति सही पायी गयी। वजन और लंबाई मशीन के माध्यम से माप लिया गया पर मैनू अनुसार दूध वितरित नहीं किये जाने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की गयी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को बच्चों के उपस्थिति के अनुसार दूध वितरित करे। अभिभावक को दूध पीने के लिए बर्तन लाने की पूर्व से सूचित कर दे। अन्यथा कागज के गिलास में भी दूध दे। प्रत्येक शुक्रवार को दूध देना अनिवार्य है। उन्होंने बच्चों के बीच टॉफियां वितरित किया। जन वितरण प्रणाली के दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों से बातचीत की गयी। सभी ने राशन सही मिलने की बात कही। दुकानों पर दर, मात्रा एवं मोबाईल नम्बर के साथ बैनर लगा हुआ पाया। नल जल के योजनाओं का भी निरीक्षण किया गया। वार्ड नम्बर 8, 4, 12 के घरों में जाकर ग्रामीणों से पूछताछ किया गया। इसके अतिरिक्त महादलित टोलों में भी ग्रामीणों से पूछताछ कर में मिलने वाले सरकारी लाभुकों की जानकारी हासिल की। पीएचईडी को निदेश दिया गया कि छूटे हुए घरों को अविलंब कनेक्टेड कर जलापूर्ति करना सुनिश्चित करे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को मिलने वाले आर्थिक लाभ की जानकारी ली गयी। छुटे हुए योग्य लाभार्थियों को सूचीबद्ध करने का निदेश दिया गया। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र गढ़ीरामपुर का भी निरीक्षण हुआ। आम ग्रामीणों से बातचीत कर वहाॅ से मिलने वाले स्वास्थ सुविधाओं की जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि आशा के साथ साथ माईकिंग कराकर पंचायत में इसकी प्रचार प्रसार कराये। उन्होंने कहा कि सरकार की तमाम विकासोन्मुख एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुॅचाना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए लगातार भ्रमण और निरीक्षण तमाम पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। साथ ही साथ इसका फॉलोअप भी किया जा रहा है। मौके पर उप विकास आयुक्त  संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी  दिनेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी जमालपुर, अंचलाधिकारी जमालपुर आदि  थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *