आस्था मुंगेर

राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सहकारिता मंत्री रामदेव सिंह यादव,

1,332 Views

राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सहकारिता मंत्री रामदेव सिंह यादव,
मुंगेर ।बिहार सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं प्रसिद्ध समाजवादी नेता स्वर्गीय रामदेव सिंह यादव का अंतिम संस्कार लाल दरवाजा घाट मुंगेर में  राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ।

पार्थिव शरीर प्रशासन की गाड़ी पर पूरे शहर में अंतिम यात्रा करते हुए घाट तक पहुंची। पूरे शहर में आम जनता अपने प्रिय नेता को देखने और श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए उमड़ पड़ी काफी संख्या में लोग उनके अंतिम यात्रा में शामिल हुए। विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद एवं विभिन्न राजनीतिक दल और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी काफी संख्या में इस यात्रा में शामिल थे। जनता दल यू के मुख्य जिला प्रवक्ता मनोरंजन मजूमदार ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार  के निर्देश पर स्वर्गीय रामदेव सिंह यादव  को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किए जाने के आलोक में जिला अधिकारी ,पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस अधीक्षक अनुमंडल पदाधिकारी ,अपर जिला पदाधिकारी सहित सभी आला अधिकारी भी इनके अन्त्येष्टि में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि सरकार और प्रशासन की ओर से जिला अधिकारी मुंगेर और पुलिस अधीक्षक ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामदेव सिंह यादव के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।  गरीबों के मसीहा के रूप में जाने  वाले महान समाजवादी नेता को राजकीय सम्मान देकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  ने मुंगेर वासियों की प्रबल इच्छा को साकार करने का काम किया। उनकी अंतिम यात्रा में सभी दलों के  नेता शामिल हुए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *