मुखिया परमानंद हत्या कांड :-
हार्डकोर नक्सली कानन नैया सहित चार गिरफ्तार, मुंगेर।एएसपी अभियान कुणाल कुमार के नेतृत्व में चलाए गए सर्च अभियान में मुखिया परमानंद हत्या कांड में पुलिस ने हार्डकोर नक्सली कानन नैया सहित चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया। नक्सलियों के विरुद्ध सर्च अभियान जारी है। सर्च अभियान में मुंगेर एसटीएफ डीएसपी, धरहरा थाना अध्यक्ष, लड़ैयाटांड़ थाना अध्यक्ष सहित पुलिस बल के जवान शामिल हैं।एएसपी अभियान कुणाल कुमार ने बताया कि लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के अजीमगंज पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया परमानंद टुड्डू हत्या कांड संख्या 101/21 में हार्डकोर नक्सली कानन नैया सहित चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया। जिसमें कानन नैया पिता गुनी नैया ग्राम न्यू पेसरा, कौशल कोड़ा पिता रामेश्वर कोड़ा न्यू पेसरा दोनोंं थाना लड़ैयाटांड़, छठु कोड़ा पिता करमू कोड़ा ग्राम बांझी टांड थाना धरहरा एवम अनिल कोड़ा पिता दुखन कोड़ा ग्राम बांझी टांड दोनों थाना धरहरा को गिरफ्तार किया गया है। कानन नैया पर कई अन्य नक्सली मामले दर्ज हैं और वह काफी दिनों से फरार था पुलिस को उसकी तलाश थी शेष सभी नामजद अभियुक्त पुलिस मुखबिरी एवं रसद पहुंचाने का कार्य करते थे। उन्होंने बताया कि कानन नैया हार्डकोर दस्ता नक्सली टीम के सदस्य रहा है।सनद रहे कि 3 दिन पूर्व जिले के धरहरा प्रखंड में अजीमगंज पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया 30 वर्षीय परमानंद टुड्डू की गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी। नवनिर्वाचित मुखिया परमानंद टुड्डू लैड़ैयाटांड के रहने वाले थे। नक्सलियों ने घर में घुस कर घटना को अंजाम दिया था। हत्या के पीछे नक्सली अर्जुन कोड़ा का हाथ बताया गया था। मृतक मुखिया परमानंद को दो पुत्र और एक पुत्री है। हत्या कांड को लेकर लड़ैयाटांड़ थाना में भादवि की धारा 147/148/149/302/506/121(ए)/124(ए) एवम यूपीए एक्ट की धारा 16/17/18/19/20/21/22 के तहत संख्या 101/21 दिनांक 24 /12/ 21 को दर्ज किया गया था।
