मुंगेर राजनीति

राष्ट्रीय जनता दल का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, जिला अध्यक्ष डॉ. देवकीनंदन को 61वें जन्मदिन की दी गई शुभकामना,गरीबों से दिल मिलाने का काम किया लालू : जयपकाश, 

687 Views

राष्ट्रीय जनता दल का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, जिला अध्यक्ष डॉ. देवकीनंदन को 61वें जन्मदिन की दी गई शुभकामना,गरीबों से दिल मिलाने का काम किया लालू : जयपकाश, मुंगेर।राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष डॉ. देवकीनंदन सिंह के 61वें जन्मदिन पर राजा जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने फीता काटकर किया। साथ ही साथ जिला अध्यक्ष डॉ. देवकीनंदन सिंह के जन्मदिन पर केक काटकर उनका मुंह मीठा कराया गया तथा पूर्व मंत्री सहित कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि गरीबों से दिल मिलाने का कार्य लालू ने किया। आज जो आप कुर्सी पर बैठे हैं लालू यादव की ताकत के कारण बैठे हैं। उन्होंने संप्रदायिक ताकत भाईचारा को तोड़ा नहीं, अन्याय नहीं किया, किसी पर जुर्म नहीं किया बल्कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने तेजस्वी यादव को युवा शक्ति का प्रतीक बताते हुए कहा कि जहां 5 पार्टियों के दिग्गज नेताओं और मंत्रियों सरकार के पदाधिकारियों 2020 के विधानसभा चुनाव में एक तरफ खड़े थे। दूसरी ओर तेजस्वी ज्यादा अकेला खड़ा था और बिहार की जनता ने उन्हें ताकत देने का काम किया। सत्ता पक्ष के लोग जब ग्रीन रूम में बैठकर विचार कर रहे थे चुनाव की समीक्षा की तो उन्हें एहसास हो गया कि यदि धोखाधड़ी और बेईमनी नहीं करते तो तेजस्वी यादव आज मुख्यमंत्री होते। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि संगठन की शक्ति आप में है। विधानसभा चुनाव में हम 12000 वोट से पीछे रहे हारे नहीं बल्कि की चालाकी और छल से हमें सत्ता से दूर रखा गया। उन्होंने  अपने कार्यकाल में किए गए विकास की चर्चा करते हुए कहा लालू यादव मुख्यमंत्री नहीं होते और हम मंत्री नहीं होते तो बरियारपुर प्रखंड नहीं होता। टेटिया बंबर प्रखंड की घोषणा भी बरियारपुर से ही हुआ था। उन्होंने जदयू पर आरोप लगाते हुए कहा कि जदयू भाजपा के जड़ में पानी दे रहा है। सरकार की नजर महंगाई ,शिक्षा में सुधार पर नहीं है। सरकार नाम बदलने में विश्वास कर रही है। जमालपुर भागलपुर अकबरनगर आदि का नाम भी बदलने का षड्यंत्र रचा जा रहा। उन्होंने कहा आज देश आर्थिक रूप से पिछड़ रहा है। सामाजिक ताना-बाना खत्म हो रहा है। मीडिया के प्रभाव से आपकी अच्छाई को बुराई में बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुंगेर सामाजिक न्याय का केंद्र बिंदु रहा है। पूरे बिहार के प्रमंडल में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई, पर मुंगेर को इससे दूर रखा गया है। राष्ट्रीय जनता दल मुंगेर के विकास की लड़ाई और आंदोलन करती रहेगी।

राजद का एक सिपाही 100 के बराबर : मुकेश – मुंगेर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राजद प्रत्याशी अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव ने कहा कि राजद का एक सिपाही 100 के बराबर है। उन्होंने कहा कि गांठ बांध लें कि राजद को मजबूत करना है। हम कमजोर नहीं हैं, अपने को कमजोर नहीं समझे। मुंगेर राजद का गढ़ है। अपने लोगों की शिकायत बंद करें। जितना कल थे, उतना आज भी मजबूत है।  नए लोगों का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि नव वर्ष में राष्ट्रीय जनता दल का विशेष जिला सम्मेलन होगा जो ऐतिहासिक होगा। मेडिकल कॉलेज के लिए चलेगा हस्ताक्षर अभियान : सुमन – जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार सुमन ने कहा कि विश्व विद्यालय भवन निर्माण, मेडिकल कॉलेज की मांग  सहित मुंगेर के विकास के लिए राष्ट्रीय जनता दल आवाज बुलंद करती रही है । मेडिकल कॉलेज के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा जिससे राष्ट्रीय जनता दल का एक-एक कार्यकर्ता एक-एक जनता से जुड़ेगा। जनता हमारे साथ है हम जनता के पास नहीं जा पा रहे हैं।जन्मदिन तो बहाना था कार्यकर्ताओं को एक जगह जूटाना था : जिला अध्यक्ष – जिला अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष डॉक्टर देवकीनंदन सिंह ने काव्य के लहजे में कहा कि जन्मदिन तो एक बहाना था संगठन की मजबूती के लिए कर्ताओं को एक जगह जुटाना था। उन्होंने गंगा नदी रेल-सह-सड़क पुल एप्रोच पथ की चर्चा करते हुए कहा कि 25 तारीख को पूल का  लोकार्पण किया जाना है। राजद  पूल का नाम राजा कर्ण मीर कासिम रखने की मांग करती है और ऐसा यदि नहीं हुआ तो राष्ट्रीय जनता दल आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि मुंगेर के सांसद को शर्म आनी चाहिए कि वे मुंगेर के विकास की नहीं सोच कर तारापुर विधानसभा और जमुई लोकसभा को गोद लेने की बात करते हैं। बिहार/केंद्र में पूंजी पतियों की सरकार : बबीता,महिला जिला अध्यक्ष बबीता भारती ने कहा केंद्र और बिहार की सरकार पूंजीपतियों की सरकार है सभी चीजों को बेच रही है। इसके अलावा राष्ट्रीय अस्मिता के शायर सह महासचिव शशि आनंद अलबेला, तारापुर प्रखंड अध्यक्ष गोलू जी, असरगंज प्रखंड अध्यक्ष विजय पंजियारा, जमालपुर नगर अध्यक्ष मंटू यादव, महिला जिला प्रवक्ता अरुणा राय, युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद वसीम, शैलेंद्र प्रसाद यादव, योगेश्वर मंडल, जिला प्रवक्ता सह महासचिव गजेंद्र कुमार हिमांशु, जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान, राज्य परिषद के सदस्य नरेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *