अपराध खास खबर मुंगेर

हार्डकोर नक्सली नकुल कोड़ा गिरफ्तार, कई नक्सली वारदातों में थे शामिल, लम्बे अर्से से चल रहा था फरार,ये मुख्य नक्सली प्रवेस दा के आर्म्स दस्ते का है सक्रीय सदस्य,

502 Views

 हार्डकोर नक्सली नकुल कोड़ा गिरफ्तार, कई नक्सली वारदातों में थे शामिल, लम्बे अर्से से चल रहा था फरार,ये मुख्य नक्सली प्रवेस दा के आर्म्स दस्ते का है सक्रीय सदस्य,
 मुंगेर।कई नक्सल वारदातों में फरार चल रहे हार्डकोर नक्सली नकुल कोड़ा को मुंगेर एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया। एसटीएफ टीम को गुप्त सूचना मिली कि हार्डकोर नक्सली नकुल कोड़ा उर्फ लालू पिता भोला कोड़ा ग्राम बरमसिया मंझला टोला थाना कजरा जिला लक्खीसराय का रहनेवाला है।  कई नक्सल वारदातों का वांछित अभियुक्त है। ये लम्बे अरसे से फरार चल रहा है। वह जिले के धरहरा प्रखंड के दशरथपुर में नाइ के यहां छुपकर अपने बाल कटवाने आ रहा है। इस गुप्त सूचना पर मुंगेर एसटीएफ एवं जिला बल के सहयोग से  एक टीम का गठन कर दशरथपुर के नाइ दुकान पर पहुँचकर छापेमारी कर नकुल कोड़ा उर्फ लालू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के क्रम में हार्डकोर नक्सली नकुल कोड़ा उर्फ लालू ने स्वीकार किया कि कई नक्सल वारदातों में इसकी संलिप्ता रही है।  अभी हाल ही के दिनो में लक्खीसराय में डीलर के बेटे के अपहरण में भी वह शामिल था और पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ मामले भी शामिल था। ये मुख्य नक्सली प्रवेस दा के आर्म्स दस्ते का सक्रीय सदस्य हैं। और दर्जनों से अधिक नक्सल मामले में वांछित रहा है। 

कहते हैं पदाधिकारी :- एसडीपीओ नन्दजी प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली नकुल कोड़ा उर्फ लालू धरहरा लड़ैइयाटांड़ थाना कांड संख्या 74/21 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त हैं और मैं इसका अनुसंधान कर हूं जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
किन किन कांडों में  है वांछित :-
 1.मुंगेर लारैयाटांड़ थानां कांड स.74/21 दिनांक-20.09.2021, धारा-147/148/149/120(बी)/121(ए)/124(ए)/353/307/IPC 27  Arms act 10/13/16/20 UAP ACT2.लखीसराय कजरा थानां कांड स.79/21 धारा-147/148/149/341/323/307/427/436/385/387/120B IPC एक्ट 16/17/18/20 UAP Act3.लखीसराय पिरिबाजार थानां कांड स. 133/21, धारा-147/148/149/307/353/121/121A/124 भा द वि एक्ट 25(1-बी)ए, 26/27/35 आर्म्स एक्ट 16/17/18/20/21/22/23 UAP ACTइसके अतिरिक्त लखीसराय में डीलर के लड़के का अपहरण एवम पुलिस मुठभेड़ के कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *