खास खबर हवेली खड़गपुर

निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन,

692 Views

निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन,

हवेली खड़गपुर।

 नगर के मारवाड़ी टोला स्थित प्रज्ञा आरोग्य संस्थान में निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किय।गया जिला कोऑर्डिनेटर संजीव कुमार ने आरोग्य परिचर्चा से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारत देश ऋषि और कृषि प्रधान देश है । 

प्राकृतिक चिकित्सा देश की सभ्यता और संस्कृति से जुड़ा है । उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने प्राकृतिक चिकित्सा को आम चिकित्सा कहा है । बापू का सपना था घर घर प्राकृतिक चिकित्सा हो अपना ।उन्होंने अपनी जीवनी में प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में विस्तृत जानकारियां दी है। परामर्श कर्ता स्मिता देवी ने कहा कि यह चिकित्सा सुलभ और सस्ता है। महिलाओं को होने वाले रोग का निदान स्थाई उपचार प्राकृतिक चिकित्सा में ही है। उन्होंने कहा कि योग ,प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद के माध्यम से मानव दीर्घायु और रोग मुक्त बना रह सकता है। ट्रेनर अनिल कुमार ने साधकों को जल नीति, रबड़ नीति, सूत्र नेती ,कूलजम ,मर्ड स्नान ,स्टीम बाथ आदि विभिन्न प्रकार के शरीर शुद्धीकरण क्रिया को कराया। मौके पर मनीष पंडित, मोहम्मद आमिर खान, फैसल प्रवेज ,सुमन कुमार ,पिंटू कुमार यादव ,माया देव, शुभम केसरी ,कुमार किसलें ,संदीप कुमार, राजेश कुमार ,नवीन कुमार आदि  साधक  थे। प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर निशुल्क गिलोय का वितरण हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *