खास खबर मुंगेर

भू-अभिलेख एवं परिमाप के निदेशक जय सिंह ने की  पदाधिकारियों के साथ बैठक, 
सभी सर्वेक्षण पदाधिकारियों के कार्यो की समीक्षा, दिये कई निदेश,

665 Views

भू-अभिलेख एवं परिमाप के निदेशक जय सिंह ने की  पदाधिकारियों के साथ बैठक, 
सभी सर्वेक्षण पदाधिकारियों के कार्यो की समीक्षा, दिये कई निदेश,
 मुंगेर।संग्रहालय सभागार में भू-अभिलेख एवं परिमाप बिहार के निदेशक जय सिंह ने बंदोबस्त पदाधिकारी, अपर समाहर्ता , डीसीएलआर, जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारियों के साथ बैठक की।   जिन्होंने अपने सरकारी स्वामित्व की भूमि का रकवा एवं स्वरूप उपलब्ध नहीं कराई थी। सभी को निदेश दिया गया कि अपने विभागीय स्वामित्व वाले सरकारी भवन कार्यालयों के भूमि संबंधित प्रतिवेदन अविलंब दे दे, जिससे की सर्वेक्षण उपरांत सरकारी भूमि के खतियान में इसे शामिल किया जाय। इसके अतिरिक्त उन्होंने अंचल एवं बंदोबस्त कार्यालय के सभी सर्वेक्षण पदाधिकारियों के कार्यो की समीक्षा भी की। बैठक में बंदोबस्त पदाधिकारी  अतुल कुमार, अपर समाहर्ता  विद्यानंद सिंह, सभी विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी कानूनगो भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *