अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, हवेली खड़गपुर।नगर के पीसीएमबी क्लासेस में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को डिजिटल युग में साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। संस्था के निदेशक चंद्रमुखी ने बच्चों को बताया किसामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए साक्षरता के महत्व को दर्शाने के लिए संपूर्ण विश्व में साक्षरता दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष साक्षरता दिवस की थीम है ‘डिजिटल विश्व में साक्षरता’ है।
उन्होंने बताया किदो विश्व युद्ध से जूझने के पश्चात सभी देशों ने मिल बैठकर सोचा कि बिना युद्ध किये आम मानव का विकास कैसे किया जा सकता है। इसका एक ही हल था, ज्यादा से ज्यादा लोगों को शिक्षित करना। इसी को ध्यान में रखकर यूनेस्को ने आधिकारिक तौर पर 08 सितंबर को साक्षारता दिवस मनाने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाने के पीछे एक उद्देश्य यह भी था, कि मानव विकास एवं अधिकारों को समझने और साक्षरता की ओर मानव चेतना को बढ़ावा मिले। सफल जीवन के लिए जैसे खाना जरूरी है, उसी तरह साक्षरता भी बहुत जरूरी है, क्योंकि शिक्षित व्यक्ति में ही वह क्षमता होती है, जो परिवार और देश की प्रतिष्ठा को आगे बढ़ा सके। मौके पर शिक्षक प्रेम सागर चौधरी, आभा प्रियदर्शी, तेजस्विनी, छात्र मयंक, कृष्णा, शशांक, श्रेयस, छात्रा शिवांगी एवं अन्य थे।