खास खबर मुंगेर

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस,

599 Views

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, मुंगेर।जमालपुर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में युवा कांग्रेस के नेतृत्व में धर्मशाला रोड स्थित गांधी चर्चा मंदिर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 117 वीं जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई गई। मेजर ध्यानचंद के तेली चित्र पर सभी वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। 

 शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साईं शंकर ने 1936 के बार्लीन ओलंपिक के यादगार सुनहरे पलों को याद करते हुए बताया कि तानाशाह हिटलर जर्मनी की टीम को किसी भी कीमत पर जीतते देखना चाहता था, उसने भारत को हराने के लिए मैदान गीला कर दिया, ब्रेक तक उनकी यह रणनीति काम आई मगर ब्रेक के बाद स्टेडियम में बैठे दर्शक तब चौक गए जब उन्होंने ध्यानचंद को नंगे पांव खेलते देखा, इस मैच में भारत ने जर्मनी को हिटलर की आंखों के सामने 8-1 से रोंद दिया था, हिटलर बीच में ही उठ कर चला गया, मगर ध्यानचंद के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुआ और भारतीय टीम को भोजन पर बुलाया। ध्यानचंद से हिटलर ने पूछा हॉकी खेलने के अलावा क्या करते हो… तो जवाब मिला मैं इंडियन आर्मी में  लांस नायक हूं… इस पर हिटलर ने कहा मेरे यहां आ जाओ मैं तुम्हें फील्ड मार्शल बना दूंगा.. ध्यानचंद ने बड़ी विनम्रता से इंकार कर दिया था।जमालपुर शहर वासियों को खेल दिवस की शुभकामनाओं का संदेश देने के लिए पदयात्रा किया गया।  पदयात्रा बराट चौक, सदर फाड़ी, जनता मोड, भारत माता चौक होते हुए 6 नंबर गेट पर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समापन हुई।पदयात्रा में शामिल लोगों ने तिरंगा झंडा एवं राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं से लिखा हुआ तख्ती आदि लेकर चल रहे थे। इन तख्ती पर  खेलने कूदने का लो संकल्प स्वस्थ रहने का यही विकल्प…, खेल पर आज के युवाओं का आस है खेल में ही अब उनको कैरियर की तलाश है…, खेलकूद का करो विचार यह देता है स्वस्थ जीवन जीने का अधिकार…, खेलेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया, आदि नारे लिखे हुए हैं।मौके पर इंद्रदेव मंडल, कमलेश्वरी मंडल, सिद्धेश्वर नाथ विश्वकर्मा, महासचिव विनोद कुमार, आईटी सेल के रवि शंकर यादव, युवा कांग्रेस से किशन कुमार, सागर भारती, सुमित कुमार, अनमोल मिश्रा, शिवम कुमार, डॉक्टर सतीश प्रजापति, कुंदन कुमार, अविनाश कुमार, कृष्णानंद भगत, पंकज चौधरी, सुदेश कुमार मंडल, मनोहर नायक, देव नारायण यादव, गोपाल कुमार, मयंक राज, रवि कुमार, गणेश प्रसाद विनोद पासवान आदि  थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *