जिला प्रशासन ने जारी किया :-भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए हेल्पलाइन नम्बर,
मुंगेर। जिले में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नम्बर जारी किया गया है। भ्रष्टाचार मुक्त जिला बनाने में के लिए जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने जिला स्तरीय निगरानी कोषांग गठित किया है। उन्होंने गठित जिलास्तरीय निगरानी कोषांग को सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने का निदेश दिया है।
उन्होंनेे कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनाई गयी है। जिलास्तरीय निगरानी कोषांग में उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। इसे सक्रिय, सशक्त और प्रभावी बनाने का निदेश दिया गया है। उड़नदस्ता दल के सदस्यों में अपर समाहर्ता मुंगेर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय तथा दो वरीय उप समाहर्ता है। जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाईन नम्बर 06344-222707 पर कोई भी व्यक्ति कार्यालय अवधि में 10ः00 बजे से 05ः00 बजे तक भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत/सूचना दे सकता है, जिसपर त्वरित कार्रवाई की जायेगी। आम जनता में जागरूकता तथा भ्रष्टाचार का प्रतिरोध करने हेतु प्रोत्साहित किया जायेगा। जनउपयोगी सेवाओं के लिए सिटीजन चार्टर लागू किया जायेगा जिसमें दायित्व तथा उसके निष्पादन की अवधि तय की जायेगी।