असरगंज खास खबर

घर-घर जाकर बाढ़ पीड़ितों के बीच चूड़ा एवं मुड़ी का वितरण कर रहे राजद नेता,

404 Views

घर-घर जाकर बाढ़ पीड़ितों के बीच चूड़ा एवं मुड़ी का वितरण कर रहे राजद नेता,

 असरगंज प्रखंड अंतर्गत चोरगांव पंचायत के चोरगांव ग्राम में राजद के प्रदेश सचिव जितेंद्र कुशवाहा एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी के सौजन्य से घर-घर जाकर बाढ़ पीड़ितों के बीच चूड़ा एवं मुड़ी का वितरण कराया जा रहा है। इससे पूर्व पिंकी कुमारी और जितेंद्र कुशवाहा ने घर-घर जाकर बाढ़ पीड़ितों से हालचाल लिया। हजारों एकड़ किसानों के धान की फसल बर्बाद हो गया है। खास करके जो किसान बटाईदारी कर रहे हैं, उसके लिए चिंता की बात है l पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी  ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द किसानों के क्षतिपूर्ति के साथ-साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी उक्त पंचायत में जितने किसानों का घर बर्बाद हुआ है उसका सर्वे कर उनको प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर दिलवाया जाए  l इस मौके पर राजद के नेता संतोष कुशवाहा, राजीव बिंद, सुभाष कुमार, सौरभ कुमार सिंह, अमित कुशवाहा थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *