राजनीति हवेली खड़गपुर

राजद शिष्टमंडल ने सुनी बाढ़ पीड़ितों की समस्या,

531 Views

राजद शिष्टमंडल ने सुनी बाढ़ पीड़ितों की समस्या,

हवेली खड़गपुर
 राष्ट्रीय जनता दल हवेली खड़गपुर के शिष्टमंडल के द्वारा प्रखंड के बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों सटबिग्घी, मंझगाय डीह, मंझगाय, कुरावा, गौरा का दौरा कर बाढ़ पीड़ित की समस्या सुनी और राहत सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का नेतृत्व राजद के प्रखंड अध्यक्ष योगेश्वर गोस्वामी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक छती किसानों को हुई है,  फसल पूरा बर्बाद हो चुका है और जानवरों को चारा देने में समस्याएं आ रही है। अभी तक किसानों को सरकार के द्वारा कोई सुविधा नहीं मिला है।शिष्ट मंडल के द्वारा बाढ़ आपदा केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। जिसमें लोगों ने बताया कि बच्चों के लिए मात्र 2 दिन ही दूध की व्यवस्था की गई, उसके बाद दूध नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को हो रही परेशानियों से अनुमंडल प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। जिससे बाढ़ पीड़ितों की समस्या दूर हो सके। शिष्टमंडल में जिला छात्र राजद अध्यक्ष ईशु यादव, प्रखंड युवा राजद अध्यक्ष सूरज कुमार ने कहा कि बाढ़ पीड़ित के लोगों को शुद्ध भोजन कराने को लेकर छात्र राजद हर संभव प्रयास करेगा। मौके पर उपस्थित प्रभाकर सिंह, सदानंद यादव, अशोक यादव, बलराम यादव, ओम प्रकाश चौटाला, गौरव कुमार, धीरज कुमार, अनिकेत सिंह, अमित भास्कर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *