जिला परिषद सदस्य गायत्री देवी ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के बीच किया राहत सामग्री का वितरण, मुंंगेर।जिला परिषद हवेली खड़गपुर उत्तरी के सदस्य गायत्री देवी लगातार बाढ़ प्रभावित अग्रहन पंचायत के ग्राम बड़ी मंजिया में राजपूत टोला मांझी टोला टोला ब्राह्मण टोला पंडित टोला क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं एवं उनकी टीम द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया किया जा रहा है। जीप सदस्य गायत्री देवी के पति अशोक पासवान ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को भूखा सोने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को सुना और जिला पदाधिकारी तक उनकी बातें पहुंचाने का आश्वासन दिया। उनके काफिले में सुंदर पासवान मनोज पासवान पंकज पासवान अभिनंदन पासवान राजीव सिंह लालू सिंह धनंजय पासवान धनराज पासवान एवं अन्य थे।
