खास खबर मुंगेर

डीएम ने किया जिले के खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित टोलों का निरीक्षण,

782 Views

डीएम ने किया जिले के खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित टोलों का निरीक्षण,मुंंगेर।जिला पदाधिकारी  नवीन कुमार ने  खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित टोलों का निरीक्षण किया। वे शामपुर और भदौरा में जल प्लावित क्षेत्रों का मुआयना किया। ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना।

उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी अमिताभ गुुप्ता  को और अधिक पॉलीथीन वितरित करने का निदेश दिया। कार्यपालक अभियंता पी एच ई डी को अतिरिक्त चापाकल लगाने का भी निदेश दिया गया। लक्षमन टोला, सदबीडी खड़गपुर के बाढ़ प्रभावित लोग मध्य विद्यालय शामपुर में अभी प्रवासित थे। वहां संचालित सामुदायिक किचेन का निरीक्षण किया गया। । मध्य विद्यालय भदौरा , खड़गपुर में भी ग्रामीणों से बातचीत कर उनके कठिनाई को अबिलम्ब दूर करने का निदेश दिया गया।मौके पर अपरसमहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खड़गपुर, पी एच ई डी कार्यपालक अभियंता  थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *