विषहरी पूजा एवं मुहर्रम को ले शांति समिति की बैठक,
तारापुर।
विषहरी पूजा एवं मुहर्रम को ले थाना पर शांति समिति की बैठक हुई। विषहरी पूजा छः जगहों पर काजीचक, मिल्की, बिहमा, गांधीनगर, राजगुरु, पुरानी बाजार सरौन में मनाई जाती है। बैठक में कहा गया कि प्रतिमा बनेगी, विसर्जन रणगांव में होगा, पर कोई जुलूस नहीं निकलेगा। अब्जीपुर सरौन में पिछले साल के घटना को देखते प्रशासन विशेष नजर रखेगा। मुहर्रम में पहलाम देवगांव कर्बला में होता है। गाजीपुर कोराजी पुरानी बाजार का पहलाम देवगांव में होता है। पिछले वर्ष गांव में ही कराया गया था। रामपुर के लोग गांव के पोखर पर जबकि मुस्किपुर वनगामा के लोग धुरिया पोखर में विसर्जन करते हैं। लखनपुर अखाड़ा के लोग शांतिनगर कर्बला में पहलाम करते। तारापुर क्षेत्र में मुहर्रम 19 को है, पर पहलाम 20 को कराया जाएगा। लखनपुर के अखाड़ा ने सुरक्षा की मांग किया। खानपुर में सुरक्षा की मांग की गई।अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन होगा। भीड़ नही लगेगी। लाइसेंस नहीं मिलेगा। प्रशासन पूरे समय सतर्क रहेगी। सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता है। जागरुक लोग किसी बात की सूचना तुरंत दें। जबतक प्रशासन पहुंचे तबतक नियंत्रण करने का प्रयास करें।बैठक की अध्यक्षता एसडीओ रंजीत कुमार ने किया। एसडीपीओ पंकज कुमार सीओ वंदना कुमारी डॉ बीएन सिंह प्रशासनिक पक्ष से भाग लिए। थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने आयोजन किया। बैठक में जिला पार्षद मंटु यादव, चन्दर सिंह राकेश, मिथिलेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुशवाहा, हरेकृष्ण वर्मा, विनोद सिंह, शशि कुमार सुमन, कुणाल चौधरी, लक्ष्मण यादव, जितेंद्र शर्मा, मो. अफजल होदा, मो. मुजाहिद, मो. रफीउज्जमा एवं अन्य थे।
