जदयू संसदीय दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का संग्रामपुर में हुआ जोरदार स्वागत,
बांका से भाया संग्रामपुर जा रहे थे जमुई, संग्रामपुर। जदयू संसदीय दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का बांका से जमुई जाने के क्रम में बुधवार को संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र की सीमा पर बस स्टैंड के पास प्रखंड अध्यक्ष कमल नयन सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही संग्रामपुर बाजार स्थित भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन उर्फ बमबम के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला देकर स्वागत किया। विदित हो कि श्री कुशवाहा बुधवार को सड़क मार्ग द्वारा बांका से जमुई एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे। मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड की सीमा में प्रवेश करते ही बस स्टैंड के पास पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहना कर उनके समर्थन में नारेबाजी करते हुए स्वागत किया गया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा की वे पूरे बिहार की यात्रा पर निकले हैं। उनकी यात्रा का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं एवं राज्य की जनता से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत होना, राज्य सरकार की नीतियों से पार्टी कार्यकर्ताओं को अवगत कराना, जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना, कोरोना संक्रमण के कारण पैदा हुई स्थिति के समाधान के लिए प्रयास करना आदि शामिल है। इस दौरान जदयू के पूर्व प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह, निर्मल सिंह,पंकज कुमार सिंह, अमित चंद्रा, ठाकुर अनुरंजन सिंह, जयप्रकाश सिंह, मुखिया धर्मेंद्र कुमार झा, जदयू जिला प्रवक्ता मनोज कुमार रघु के अलावे पार्टी कार्यकर्ता थे।
