भाजपा का मुख्यमंत्री बने को लेकर “भाजपा चली हर घर की ओर” कार्यक्रम का शुभारंभ, मुंगेर।भाजपा प्रवक्ता सह जमालपुर विधानसभा प्रभारी शैलेन्द्र चौधरी ने बताया कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होतो हैं। उन्होंने कहा कि उनके बिना किसी भी पार्टी का उत्थान संभव नहीं हैै। भाजपा अपने ध्येय को लेकर “भाजपा चली हर घर की ओर” को लेकर आगे बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को हर घर पहुंचना है और हर घर से एक भाजपा के कार्यकर्ता को तैयार करना है । भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसमें लोकतंत्र के लिए काम करने वाले कार्यकर्ता सम्मानित होते हैं जिसका मुख्य उदाहरण हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी हैं।हमें अब अगर हर राज्य में सत्ता में आना है खुद का चीफ मिनिस्टर बनाना है, तो हमें अपने संगठन को निचले स्तर से मजबूत करना पड़ेगा। हर घर से अगर एक कार्यकर्ता होगा तो अगले चुनाव में हमारा सीएम होगा। भाजपा सभी धर्म संप्रदाय की पार्टी है । यहां हर कोई अपनी बात को रख सकता है।अब कार्यकर्ताओं को प्रधान नरेंद्र मोदी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। कोरोना महामारी में प्रधानमंत्री की ओर से जो जनमानस के लिए काम किया गया वह अतुलनीय है। लगभग 48करोड़ से ज्यादा लोग वैक्सीनेशन देश में किया गया है ।केंद्र और राज्य सरकार की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिला है। किसे नहीं मिला है इसकी निगरानी करने के का काम भी है, अब भाजपा कार्यकर्ताओं को करना होगा। सरकार की बहुत सी योजनाएं बहुत से लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है। इसका भी ध्यान अब भाजपा कार्यकर्ता रखेंगे। जन जन तक प्रधानमंत्री की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाएंगे।
