सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी का इजहार,
मुंगेर ।स्थानीय चंद्र शेखर आजाद चौक मुंगेर बाजार में जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल लगाकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जनता दल यूनाइटेड के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी का इजहार किया। सभी जनता दलयू के साथीयों ने नीतीश कुमार जिंदाबाद… जनता दल यूनाइटेड जिंदाबाद… आरसीपी सिंह जिंदाबाद… के नारे लगाए। प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञान चंद पटेल, प्रदेश महासचिव बटेश्वर प्रसाद सिंह, मुख्य जिला प्रवक्ता मनोरंजन मजूमदार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद जसीम उद्दीन, स्वर्ण प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विवेक श्रीवास्तव, मीडिया प्रकोष्ठ के मुंगेर लोकसभा प्रभारी मुकेश कुमार शर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष देवी बेंजामिन, मोहम्मद सरफुद्दीन राईन, अमितेश कुमार, हारून रशीद, जियाउल हक, प्रोफेसर राजीव नयन, दीनबंधु सिंह, विजय शांति मोहम्मद मनाज़िर हसन अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष देव कुमार सुल्तानगंज विधानसभा के संगठन प्रभारी राजेश्वर राज हीरो यादव ने बधाई दी। मुख्य जिला प्रवक्ता मनोरंजन मजूमदार ने कहा कि मुंगेर के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है कि हमारे सांसद लल्लन बाबू जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। इससे पार्टी को बल मिलेगा और संगठन अत्यधिक मजबूत बन कर उभरेगा । प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के उपाध्यक्ष ज्ञान चंद पटेल एवं प्रदेश महासचिव बटेश्वर प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को जनता दल यू की ओर से बधाई दी। दूसरी ओर मुंगेर लोकसभा के जदयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर ब्रह्मर्षि चेतना मंच के सदस्यों ने बधाई दी। कार्यकारी अध्यक्ष विमलेंदु राय ने कहा कि ललन सिंह के पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हम सभी मंच के सदस्य गण बेहद खुश हैं। इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह एवं सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट करते हैं। मंच के युवा नेता सह प्रवक्ता प्रणव सिंह ने कहा कि हमारे सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हम सभी सदस्य उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बहुत-बहुत बधाई देते हैं। मौके पर कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, मणि शंकर भोलू, त्रिपुरारी शरण चौधरी, आशीष कुमार सिंह, पंकज कुमार शांडिल्य एवं अन्य थे।