रजिस्ट्रार से मिले पूर्व वि वि अध्यक्ष,
मुंगेर।मुंगेर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति के मनमानी को लेकर पूर्व वि वि अध्यक्ष श्रवण कुमार ने अनुकंपा वालों की नियुक्ति के लिए एवं कई और मुद्दे को लेकर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से मिला और विभिन्न समस्याओं को रखा। पूर्व वि वि अध्यक्ष ने कहा कि प्रभारी कुलपति के मनमानी से अभी तक अनुकंपा वाले की नियुक्ति नहीं हो पाई है। विश्वविद्यालय पूरे बिहार का सबसे पिछड़ा विश्वविद्यालय बन गया है। बैठक में विश्वजीत सिंह यादव, करण यादव थे।
