सुल्तानगंज भाया संग्रामपुर कटोरिया तक रेलवे मार्ग का होगा विस्तार : तारकिशोर,
संग्रामपुर । बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एक सामान्य पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान अपने संबंधियों के यहां मिलने संग्रामपुर पहुंचे । साथ में पंचायती राज्य मंत्री सम्राट चौधरी भी थे। प्रखंड मुख्यालय में पहुंचते ही न्यू होप कोचिंग सेंटर के निदेशक राकेश कुमार रोशन उर्फ बमबम के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वय मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वीर कुंवर सिंह, भाजपा नेत्री पूनम झा, शंभू शरण सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उमाकांत सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमल सिंह आदि शामिल थे। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन की सरकार जनता के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने वायदा किया कि सुल्तानगंज देवघर मुख्य मार्ग फोरलेन का निर्माण होगा। इसके अलावा सुल्तानगंज भाया संग्रामपुर कटोरिया तक रेलवे मार्ग का भी विस्तार कराया जाएगा। मौके पर मुंगेर के भाजपा विधायक प्रणव कुमार, रविंद्र कुमार सिंह उर्फ कल्लू , प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर मांझी, उप प्रमुख सचिन कुमार, अभिषेक कुमार उर्फ छोटू, बिपुल सिंह, गुड्डू सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि सुदर्शन पासवान, कुसमार पंचायत के पूर्व मुखिया प्रमोद भगत, मुखिया किरण देवी, पैक्स अध्यक्ष मिथिलेश झा, पोरस यादव हरिनंदन यादव सहित दर्जनों एनडीए कार्यकर्ता थे।
853 Views