खास खबर मुंगेर राजनीति

उपमुख्यमंत्री ने किया बिहार का पहला ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन, 

658 Views

उपमुख्यमंत्री ने किया बिहार का पहला ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन, 

सन्मार्ग मुंगेर।उप मुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री तारकिशोर प्रसाद अपने दो दिवसीय दौरे के क्रम में मुंगेर पहुंचे। सर्वप्रथम मुंगेर योग आश्रम में बाल योगेश्वर महाराज के योग के महत्व पर दिए गए वचनों का श्रवण किया। जिला अतिथि गृह में जिले के एनडीए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिया। संग्रहालय सभागार में विकास कार्यों एवं राजस्व संग्रहण से संबंधित पदाधिकारियों के साथ साथ  महापौर, उपमहापौर, कार्यपालक अभियंता, नगर आयुक्त एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने
सरकारी अस्पतालों में बिहार का पहला स्थानीय जीएनएम स्कूल परिसर में आईटीसी की सहयोग निर्मित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। उनक साथ पंचायती राज मंत्री  सम्राट चौधरी भी थे। उद्घाटन से पूर्व मंत्री द्वय का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। आईटीसी के कॉर्पोरेट अफेयर्स प्रबंधक वाई पी सिंह ने मंच संचालन किया। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय पर सरकार के साथ किये गये अपने कमिटमेंट को पूरा करने में सफल रहा। उन्होंने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य प्रशासन का एवं  मंत्रीगण का बहुत बहुत आभार प्रकट किया। परिसर में मंत्री महोदय द्वारा पौधारोपण भी किया गया। 

कितना आपूर्ति करेगा ऑक्सीजन :- स्थानीय जीएनएम स्कूल परिसर में आईटीसी की सहयोग निर्मित इन 02 प्लांटों द्वारा 100 बेड से संबद्ध रहेगा। 500 एलपीएम (लीक्वीड प्रति मिनट) ऑक्सीजन आपूर्ति करेगा। 350 एवं 150 एमपीएम क्षमता के अलग अलग 02 ऑक्सीजन आपूर्ति प्लांट है। 100 बेड तक उपकरण युक्त पाईप लाईन बिछाने का कार्य भी आईटीसी ने ससमय किया है। करोड़ों के लागत से निर्मित इस प्लांट को विगत माह में कार्य के लिए रेडीमोड में कर दिया गया था।

 आईटीसी द्वारा किया गया कार्य बिहार के लिए बनेगा एक उदाहरण : उप मुख्यमंत्री,
  उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आईटीसी द्वारा किया गया यह कार्य निश्चय ही बिहार के लिए एक उदाहरण बनेगा। मुंगेर के साथ आईटीसी का पुराना नाता रहा है। आईटीसी के इस जनउपयोगी कार्य का काफी सराहा। उन्होंने कहा कि कोविड यात्रा में कई लोगों ने अपने परिजनों को खोया है।  प्रधानमंत्री के टीकाकरण एवं गरीब कल्याण अन्य योजना से काफी हद तक इस नियंत्रण पा लिया गया है। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक उपकरण देने का कार्य किया गया। आईटीसी द्वारा किये गये संकल्प को उन्होंने सिद्ध किया है। लोक कल्याण के क्षेत्र में बेमिसाल कायम किये है। मुंगेर के साथ जन जनमान्तर का नाता का प्रत्यक्ष स्वरूप आज सामने आया है। निश्चित तौर पर यह मुंगेर की पीड़ा का हरने का कार्य करेगा। हमें जनता के प्रति प्रतिबद्धता का एहसास है। मुंगेर के विकास सभी स्तरों पर किया जायेगा।मुंगेर के विकास के लिए लाए गए कई योजना : सम्राट,  पंचायती राज मंत्री  सम्राट चौधरी ने कहा कि मुंगेर के विकास के लिए बिहार सरकार की कई योजनाओं को मुंगेर में लाने का काम किया।  उन्होंने कहा कि मुंगेर के अलावा तारापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हवेली खड़गपुर, संग्रामपुर, टेटिया बम्बर, तारापुर और असरगंज के लिए भी कई योजनाएं लाने का काम किया गया है।  कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार, आईटीसी ब्रांच मैनेजर, मुंगेर विधायक  प्रणव कुमार, पूर्व विधायक  विजय कुमार विजय, भाजपा जिलाध्यक्ष  राजेश जैन  थे। सिविल सर्जन ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *