खास खबर जमालपुर

आगामी 30 जुलाई को भारतीय मजदूर संघ का 67वां स्थापना दिवस,

602 Views

 आगामी 30 जुलाई को भारतीय मजदूर संघ का 67वां स्थापना दिवस,

जमालपुर।
आगामी 30 जुलाई को भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस होने के कारण पूर्व रेलवे कर्मचारी संघ शाखा जमालपुर एवं भारतीय मजदूर संघ जिला मुंगेर के संयुक्त तत्वधान में पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ के अल्बर्ट रोड स्थित कार्यालय में भारतीय मजदूर संघ का 67वां स्थापना दिवस संध्या 4 बजे मनाया जाएगा।वहीं संध्या 7 बजे से वेबनायर के माध्यम से भारतीय रेल मजदूर संघ के द्वारा स्थापना दिवस का शुभारंभ किया जाएगा।जिसमें जूम एवं फेसबुक लाइवwww.facebook.com/bharatiyarailwaymazdoorsang के माध्यम से शामिल हुआ जा सकता है।जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सुरेंद्र कुमार पांडे एवं अशोक कुमार शुक्ल   आदि वक्ता वेबनायर के माध्यम से शामिल होंगे। जमालपुर वर्कशॉप के लोग भी इस अवसर पर जूम एवं फेसबुक लाइव के माध्यम से शामिल सैकड़ों की संख्या में होने जा रहे हैं। उक्त जानकारी भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री हरे राम महाराज ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *