मुंगेर विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति व प्रतिकुलपति नियुक्त करने की मांग,
जमालपुर।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार के प्रदेश सह-मंत्री व मुंगेर विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य विक्की आनंद ने कुलाधिपति फागू चौहान से पत्राचार के माध्यम से मुंगेर विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति व प्रति कुलपति नियुक्त करने की मांग की हैं। साथ हीउन्होंने मुंगेर विश्वविद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मुंगेर विश्वविद्यालय में मार्च 2021 से कुलपति व प्रति कुलपति का पद रिक्त है।वैसे तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर की कुलपति नीलिमा गुप्ता को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय नवीन विश्वविद्यालय है। अभी विश्वविद्यालय में बहुत कार्य लंबित है। भूमि अधिग्रहण, भवन निर्माण, स्नातकोत्तर विभाग की स्थापना, शोध कार्य, नियमित सत्र एवं नॉन टीचिंग स्टाफ की बहाली जैसे कार्य लंबित है। इन सभी लंबित कार्य एवं विश्वविद्यालय को सुचारू रूप से चलाने के लिए स्थाई कुलपति की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि स्थाई कुलपति नहीं होने की वजह से विश्वविद्यालय सत्र का संचालन में विलंब हो रहा है।विश्वविद्यालय के लाखों छात्र विलंब सत्र के कारण अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।