बकरीद को ले शांति एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की बैठक,
अपने अपने घरों में ही रह कर करेगे ईल उल जोहा का नमाज अदा,
मुंगेर। बकरीद 2021 के अवसर पर शांति एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु आज प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संग्रहालय सभागार में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने ब्रीफिंग किया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि कुर्बानी के बाद अवशिष्ट निस्तारण के लिए गाइडलाईन के अनुसार उन्हें गढ्ढा खोदकर रखा जाना है। उन्होंने कहा कि केरोसिन तेल से गढ्ढ़े पर छिड़काव कर दे जिससे की किसी जानवर द्वारा इसका बिखेरा न जाय। नगर निकाय के कर्मचारी, वार्ड पार्षद निर्धारित मुस्लिम बहुल क्षेत्रों या कुर्बानी स्थल पर यह गढ्ढ़ा करवायेगे तथा अवशिष्टों का इस प्रकार निस्तारण करेगे। नगर निकाय के कर्मचारी थानों से सम्बद्ध होकर सफाई अभियान में भ्रमणशील रहेगे। उन्होंने कहा कि कल अपराह्न 04ः30 बजे पूरे शहर में वातावरण निर्माण हेतु पुलिस अधीक्षक एवं अन्य क्यूआरटी टीम के साथ निर्धारित रूट पर शहर में भ्रमण किया जायेगा। इससे पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी सदर ने भी शहर के सभी मजिस्दों के इमामों एवं सेक्रेटरी के साथ बैठक कर कोविड 19 के गाइडलाइन के अनुरूप गृह विभाग के पत्र एवं इमारते सरिया एवं सुन्नी वक्फ बोर्ड का निदेश उन्हें उपलब्ध कराया। जिले में भी सभी लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि ईद उल फितर की तरह ईल उल जोहा में भी अपने अपने घरों में ही रह कर नमाज अदा करेगे। नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री ने भी कहा कि नगर निगम सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाती है। बकरीद के अवसर पर भी साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जायेगा। विशेष कर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अतिरिक्त व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने 02 नम्बर (8049234688/8210876756) जारी करते हुए कहा कि किसी प्रकार की साफ सफाई से संबंधित शिकायत/सूचना का सम्प्रेषण इस नम्बर पर कर सकते है। सिविल सर्जन ने कहा कि एम्बुलेंस एवं चिकित्सक सक्रिय मोड में रहेगे। पुलिस अधीक्षक ने निदेश दिया कि 83 स्टैटिक पुलिस एवं 36 गश्ती पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति निर्धारित स्थलों पर 03 दिन के लिए की गयी है। उन्होंने मीडिया में 02 मोबाईल नम्बर- जिला कंट्रोल रूम नम्बर-0634422660, 8102924365, खड़गपुर नियंत्रण कक्ष नम्बर-06342252101 एवं तारापुर नियंत्रण कक्ष नम्बर-06342256340 जारी किया जिसपर कोई व्यक्ति संपर्क कर सूचना एवं समस्या का समाधान कर सके। बैठक में अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित जिलास्तरीय पदाधिकारी थे।