विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन,
संग्रामपुर। प्रखंड कार्यालय परिसर में निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम प्रकाश की विदाई एवं नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी अजेश कुमार का स्वागत समारोह पूर्वक किया गया। अंचल अधिकारी स्नेहा सत्यम ने बताया कि निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी काफी सुलझे हुए अधिकारी हैं। यहां योगदान करने के बाद उनसे बहुत कुछ सीखने का मौका मिला है । यह जहां भी रहे अपनी कार्यकुशलता के साथ क्षेत्र के सेवा करते रहे। थाना अध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। एक का जाना और दूसरे का आना सरकारी सेवा में आम बात है। जो अपने कर्तव्य से अपनी पहचान बना जाते हैं। उन्हें क्षेत्रवासी कभी भूल नहीं पाते हैं। नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी अजेश कुमार ने कहा कि संग्रामपुर में लोगों से मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है। अगर यहां के जनता अधिकारियों एवं कर्मियों का सहयोग मिलता रहा तो वे संग्रामपुर प्रखंड को एक विशेष पहचान दिलाने में जरूर कामयाब होंगे। उन्होंने विदा ले रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम प्रकाश के संदर्भ में कहा कि उन्होंने जो विकास की नींव डाली है। उसको वह ऊंचाई प्रदान करेंगे। अपने विदाई के मौके पर निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम प्रकाश ने कहा कि वे जब संग्रामपुर योगदान देने आए थे। तो उन्हें कुछ अटपटा सा लगा था। यहां काम करने के बाद जो जनता का सहयोग मिला। वह एक मिसाल है। यहां की जनता हर रचनात्मक कार्य में सहयोग देती है। उन्हें उम्मीद है कि नए प्रखंड विकास पदाधिकारी जनता के साथ मधुर संबंध स्थापित कर सरकारी योजनाओं को मूर्त रूप देने में कामयाब होगें। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर मांझी ने की । संचालन उप प्रमुख सचिन कुमार ने किया। मौके पर सभी विभागों के सरकारी पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे। सभी लोगों ने बारी-बारी से निवर्तमान एवं नवनियुक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी को बुके एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
875 Views