आरोग्य मिशन संजीवनी के तहत लगातार हो रहा है पौधारोपण, तारापुर।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार प्रांत के राज्यव्यापी कार्यक्रम आरोग्य मिशन संजीवनी के तहत पौधारोपण कर रही है। नगर इकाई तारापुर के कार्यकर्ताओं ने लगातार पांचवे दिन जगह जगह जाकर पौधारोपण कर रहे हैं। नगर मंत्री रोशन वत्स, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौतम राज व करुण शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम हो रहे हैं। रोशन वत्स ने कहा कि अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। संगठन के द्वारा समय को देखते हुए समाज हित राष्ट्रहित को लेकर कार्यक्रम चलाए जाते हैं। कोरोना काल के विगत दो वर्षो से हम लोगों ने देखा है कि शुद्ध हवा हमारे स्वास्थ्य शरीर के लिए कितना आवश्यक है। ऑक्सीजन के अभाव के कारण बहुत लोगों की जान चली गई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य करुण शर्मा ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से आरोग्य मिशन संजीवनी के लक्ष्य को पूरा करने में लगे हुए है। ताकि हम आने वाली पीढ़ी को एक संतुलित वातावरण दे सके। गौतम राज ने कहा कि अगर हम चाहते है कि हमे शुद्ध हवा मिले तो हमे पूरे वर्ष में कम से कम एक बार जरूर पौधारोपण करना चाहिए। बेलबिहमा, सरोना, मानिकपुर में पौधारोपण किया गया।आपको बताते चलें के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार प्रांत के द्वारा स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आरोग्य मिशन संजीवनी का शुभारंभ किया गया था। 9 जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कार्यक्रम करेंगे। मौके पर अरविंद कुमार, जितेंद्र कुमार, सौरभ कुमार आदि थे।
