शांति समिति की बैठक में एसडीओ ने पढ़ाया कोरोना गाइडलाइन इन का पाठ,
तारापुर।ईद उल अजहा का तीन दिवसीय त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीओ रंजीत कुमार ने की। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, शांति समिति के सदस्य, अन्य गणमान्य, अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया। पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित हुए और विस्तार से क्षेत्र के शांति सद्भाव पर विचार दिए। एसडीओ रंजीत कुमार एवं एसडीपीओ पंकज कुमार द्वारा सबो से चर्चा के बाद कई बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट किया गया। अंचलाधिकारी वंदना कुमारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने संचालन में सहयोग किया। सरकार द्वारा दिये गए निर्देशों को बताया गया। पर्व की संभावित तिथि 21 जुलाई को माना जा रहा है। कोरोना प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य होगा। इबादत अथवा नमाज घरों पर पढ़ने की सलाह दी गयी। महामारी के कारण भीड़ इकट्ठा नही होगी। मास्क का उपयोग होगा। शारीरिक दूरी का पालन आयोजन में अनिवार्य रूप से करना होगा। पुलिस थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने क्षेत्रीय स्थिति का आंकलन किया। जरूरी जानकारी इकट्ठा किया। मुस्लिम समुदाय द्वारा दोपहर बाद से पुलिस गस्ती की मांग को स्वीकार किया गया। बताया गया कि दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस की निगरानी सभी संवेदनशील जगहों पर बनी रहेगी। सर्वसमिति से यह कहा गया कि तारापुर में किसी त्योहार में सदभाव नही बिगड़ा है। सामाजिक सद्भाव रहा है और इसबार भी रहेगा। नमाज जमात में होने की परंपरा है। घरों पर ही इमाम नमाज अता कराएंगे।मौके पर प्रमुख संजय कुमार सिंह, कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार, जिला पार्षद मंटू यादव, हरेकृष्ण वर्मा, लोजपा राष्ट्रीय सचिव मिथलेश सिंह, शशि कुमार सुमन, चन्दर सिंह राकेश, रफीउज्जमा उमर, फारुख अफजल होदा, पप्पू एजाज, निरंजन झा, सुधीर सिंह सहित अन्य थे।
