मुंगेर राजनीति हवेली खड़गपुर

रोहित चौधरी ने चलाया जनसम्पर्क अभियान,

755 Views

रोहित चौधरी ने चलाया जनसम्पर्क अभियान,
हवेली खड़गपुर।तारापुर विस उपचुनाव को लेकर चुनावी मैदान में उतरने वाले भावी प्रत्याशी अपनी जमीन तलाशना शुरू कर दी है। इस कड़ी में रोहित चौधरी ने जनसम्पर्क अभियान के तहत हवेली खड़गपुर का दौरा किया।         वे खड़गपुर बाजार, कांटिया बाजार, रायपुरा, एवं महादेवपुर गांव गए और लोगो से वादा नहीं, बल्कि विकास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी चाहे जो भी अबकी बार चुनाव मैदान में पूरे ताकत के साथ उतरूंगा और चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि मैं बोलने पर नहीं बल्कि करने पर विश्वाश रखता हूं। इसलिए मैं कोई वादा नहीं करुंगा। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में लगातार आप लोगो के बीच रहा एवं पूरे तारापुर विधानसभा में लोगो को मास्क व सेनेटाइजर बांटने का काम किया। जनसंपर्क अभियान में मुख्य पार्षद पति विनोद मंडल, पार्षद राम,  मनोहर सिंह, पार्षद ललन कुमार, उमेश मंडल वार्ड पार्षद विधानसभा संयोजक शिव प्रकाश उर्फ फंटूश, मदन कुमार सिंह, संयोजक जिला सैनिक प्रकोष्ठ आनंद कुमार, अध्यक्ष दक्षिणी मंडल मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष दक्षिणी मंडल  राजीव कुमार कुशवाहा, विनोद कुमार, महामंत्री दक्षिणी महेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह दिनकर,  विद्यासागर,  पूर्व सरपंच संजय कुमार, शुभम केसरी, सहित राजेश केसरी  थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *