खास खबर मुंगेर

03 जुलाई 2021 को 20 हजार वैक्सीनेशन का रखा गया लक्ष्य : डीएम,

774 Views

 03 जुलाई 2021 को 20 हजार वैक्सीनेशन का रखा गया लक्ष्य : डीएम,

मुंगेर।जिले के सभी पंचायतों को 15 अगस्त तक शत प्रतिशत टीकाकृत किया जायेगा। टीकाकरण हेतु जो महाअभियान चलाया जा रहा है, इसमें कल 10297 लोगों को वैक्सीन लेकर जिले में रिकाॅर्ड कायम किया था। जिले को पुनः 20 हजार वैक्सीन (डोज) प्राप्त हुआ है। 03 जुलाई 2021 को 20 हजार वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया जिसे पूर्ण किया जायेगा। जिला पदाधिकारी  नवीन कुमार ने आज इस बावत संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मुंगेर नगर निगम, जमालपुर नगर परिषद एवं तारापुर नगर क्षेत्रों में शत प्रतिशत टीकाकरण से आच्छादित करने हेतु रणनीति तय किया गया। उन्होंने टीकाकरण सत्र स्थलों पर प्रचार प्रसार एवं जागरूकता को लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया। युवाओं को सक्रिय हिस्सेदार बनाने पर बल दिया गया। माईक्रो प्लान के साथ सभी टीका स्थलों पर संबंधित कर्मियों को ससमय उपस्थित होने का निदेश दिया गया। नगर निगम क्षेत्र में 25 टीका सत्र स्थल बनाया जायेगा और उन्हें 7000 वैक्सीनेशन का लक्ष्य दिया गया। अभी तक 1.51 लाख जीविका दीदी एवं उनके परिजनों द्वारा ले लिया गया है। अभी भी 2 लाख से उपर जीविका दीदी एवं उनके परिजनों टीकाकृत शेष है। जिला पदाधिकारी ने रणनीति के साथ कल सभी जीविका दीदीयों को प्रेरित कर टीका सत्र स्थल पर लाने का निदेश दिया। इस पूरे महाअभियान में आईसीडीएस, आशा, एएनएम, जीविका दीदी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी से सफलता मिलेगी। प्रखंड के वरीय पदाधिकारी टीकाकरण को माॅनिटेरिंग करते रहेगे। उन्होंने टीकाकृत व्यक्ति का रियल टाईम डाटा इंट्री कराने पर भी आईटी मैनेजर तथा संबंधित तकनीकी सहायक को दिया गया। किसी भी परिस्थिति में डाटा लंबित न रहे। जिला पदाधिकारी  नवीन कुमार ने जिलेवासियों से अपील किया कि प्रत्येक पंचायत में टीका सत्र स्थल बनाये गये है। आप सबसे अनुरोध है कि नजदीकी पंचायत में जाकर अवश्य टीका लगाये और टीकाकरण सत्र स्थल पर अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करते हुए टीकाकरण हेतु लाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *